Move to Jagran APP

इलाहाबाद में पं.नेहरू की प्रतिमा क्रेन से उठाने पर कांग्रेसी भड़के

सड़क चौड़ीकरण के तहत एडीए ने बालसन चौराहे पर स्थापित प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्रेन से उठवा दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 03:30 PM (IST)
इलाहाबाद में पं.नेहरू की प्रतिमा क्रेन से उठाने पर कांग्रेसी भड़के
इलाहाबाद में पं.नेहरू की प्रतिमा क्रेन से उठाने पर कांग्रेसी भड़के

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा गुरुवार को क्रेन से उठवा कर शिफ्ट करा दी। बालसन चौराहे पर स्थापित प्रतिमा हटाए जाते ही हंगामा मच गया। कांग्रेसियों के अलावा कई संगठनों के लोग भड़क गए और प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे अपमान बताया। कहा कि प्रतिमा को जिस तरह से बोरे में लपेटकर, गले में रस्सा बांधकर क्रेन से उठवाया गया, वह अपमानजनक है।

loksabha election banner

बालसन चौराहे पर पंडित नेहरू व महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण पंडित नेहरू की प्रतिमा को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने उसी पार्क में दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। गुरुवार को प्रतिमा को बोरे में लपेटकर, गर्दन में रस्सी बांधकर क्रेन के जरिए शिफ्ट किया जा रहा था। इसकी जानकारी जैसे ही कांग्रेस और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को हुई, वह वहां पहुंच गए। प्रदर्शन और हंगामा होने लगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तथा कांग्रेस नेता संजय तिवारी व मुकुंद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। पार्क में लगी दूसरी प्रतिमा को छुआ तक नहीं गया। इससे साफ है कि जानबूझकर नेहरू का अपमान किया जा रहा है।

उधर एडीए के जोनल अधिकारी सुशील कुमार चौबे का कहना है कि बालसन चौराहे पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को उसी पार्क में शिफ्ट किया गया है, जहां वह पहले लगी थी। पूर्व में जहां प्रतिमा लगी थी, वह रोड चौड़ीकरण में आ रही थी, इसलिए उसे शिफ्ट किया गया है।

--------

देवकीनंदन की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली शवयात्रा

देवकीनंदन ठाकुर की गिरफ्तारी और एससी, एसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रीय ¨हदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में बिग बाजार से लेकर सुभाष चौराहा तक शव यात्रा निकाली और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र दूबे, जिलाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला और आशीष तिवारी ने कहा कि किेंद्र सरकार ¨हदुत्व को ठेस पहुंचा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिव पांडेय, शुभम त्रिपाठी, गगन पंडित, संदीप शुक्ला, चक्रधारी, राजू, अभिषेक, राजीव यादव, मनीष, अभिषेक पांडेय, संजय पांडेय, अभिषेक आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.