Move to Jagran APP

फाल्‍गुन में माघ का नजारा : आसमान में बादलों संग छाया कोहरा, दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत Prayagraj News

कोहरे के कारण कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से प्रयागराज पहुंची। सुबह कोलकाता से आने वाली फ्लाइट करीब सवा तीन घंटे देर से आई। रायपुर और अन्य शहरों की फ्लाइट भी लेट हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 02:58 PM (IST)
फाल्‍गुन में माघ का नजारा : आसमान में बादलों संग छाया कोहरा, दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत Prayagraj News
फाल्‍गुन में माघ का नजारा : आसमान में बादलों संग छाया कोहरा, दो दिन तक नहीं मिलेगी राहत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। फाल्‍गुन में माघ का नजारा। जी हां रविवार का मौसम देखकर तो यही कहना ठीक होगा। आसमान पर बादल तो पिछले तीन दिन से छाए हैं। बीच-बीच में मौसम खुल भी रहा था। दो दिन पूर्व बारिश भी हुई थी। वहीं रविवार की सुबह से आसमान पर घने बादल छाए हैं, दोपहर तक सूर्यदेव का दर्शन भी नहीं हुआ है। वहीं सुबह घना कोहरा भी था। कोहरा तो अभी भी नजर आ रहा है लेकिन हल्‍का। मौसम के अचानक इस बदलाव से ठंड का एहसास भी रहा। ऐसा ही मौसम अगले दो दिन तक रहने की संभावना है।

loksabha election banner

ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई

ठंड का मौसम अब विदा हो रहा है। ठंड जाती, इससे पहले पुरब की हवा ने अचानक मौसम का रूप ही बदल दिया है। घने बादल और कोहरे ने अचानक लोगों को जनवरी माह के ठंड के मौसम की याद दिला दी है। मौसम विशेषज्ञों का हल्‍की बारिश का अनुमान शनिवार की रात में पूरा हुआ। यानी कोरांव समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हुई। इससे खुले में रखा अनाज खराब हुआ। मौसम विज्ञानी कहते हैं कि अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। पश्चिम की हवा के जोर पकड़ने के साथ ही लोगों को राहत मिल सकेगी। फिलहाल बूंदाबांदी की भी संभावना जताई जा रही है।

आसमान में छाए कोहरे से फ्लाइट लेट

अचानक मौसम में आए बदलाव का असर ट्रेन और हवाई सेवा पर भी नजर आया। कोहरे की वजह से रविवार को कई ट्रेन और फ्लाइट देरी से प्रयागराज पहुंची। सुबह कोलकाता से आने वाली फ्लाइट करीब सवा तीन घंटे देर से आई। ऐसे से रायपुर और अन्य शहरों की फ्लाइट भी लेट हुई।

पुरवइया हवा से जाती हुई ठंड ठिठकी

अचानक मौसम में आए बदलाव का असर यह रहा कि जाती हुई ठंड भी ठिठक गई। पिछले कुछ दिनों से तेजी से मौसम गर्मी की ओर अग्रसर था। दोपहर में तो घरों में पंखे भी चलने लगे थे। हां रात और सुबह ही ठंड का एहसास होता था। वहीं रविवार को बदले मौसम ने ठंड को बढ़ा दिया है। इससे बाक्‍स में पहुंच चुके गर्म कपड़े एक बार फिर लोगों के शरीर पर नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.