Move to Jagran APP

नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाएंगे सीएम योगी

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों की सूची पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुहर लगाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डिप्टी सीएम व जिले के मंत्रियों से भी की जाएगी मंत्रणा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 06:03 AM (IST)
नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाएंगे सीएम योगी
नए जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाएंगे सीएम योगी

जासं, प्रयागराज : भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों की सूची पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुहर लगाएंगे। हालांकि दो-तीन दिनों में नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि दावेदारों की बेचैनी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। ज्यादातर दावेदार बड़े नेताओं की शरण में हैं।

loksabha election banner

प्रयागराज में अध्यक्ष के तीन पद हैं। महानगर, यमुनापार और गंगापार में अध्यक्ष पद के लिए कुल 91 लोगों ने नामांकन पत्र जमा किया है। महानगर में 37, यमुनापार में 28 व गंगापार में 26 लोगों ने दावा पेश किया है। सर्किट हाउस में 20 नवंबर को महानगर और यमुनापार तथा सोरांव में गंगापार के दावेदारों ने दावा पेश किया था। महानगर चुनाव अधिकारी व गोरखपुर के विधायक डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से चर्चा हो चुकी है। वह जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और फिर अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूची दिखाएंगे, जिसके बाद घोषणा की जाएगी। यही नहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंडी सिद्धार्थनाथ सिंह व कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्त नंदी व सांसदों से भी राय ली जा रही है। वैसे चुनाव अधिकारी स्थानीय स्तर पर मंत्रियों, सांसदों व विधायकों समेत बड़े नेताओं की राय ले चुके हैं। डॉ.अग्रवाल का कहना है कि संगठन में जिलाध्यक्ष महत्वपूर्ण पद है, इसलिए पार्टी नामों को कसौटी पर रखकर ही आगे बढ़ेगी। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले मनीषी थे ठेंगड़ी

प्रयागराज : मम्फोर्डगंज में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच महानगर की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह में प्रात संयोजक आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूरों, किसानों और आर्थिक विचारों के पसीने का मूल समझने-समझाने वाले ठंगड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले दृष्टा मनीषी थे। क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ.यशोवर्धन त्रिपाठी, सह प्रचार प्रमुख डॉ.निरंजन सिंह, विभाग संयोजक सुरेश नारायण शुक्ल, महिला प्रमुख अर्चना शुक्ला, महानगर संयोजक डॉ.प्रमोद कुमार, शशि शेखर त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.