Move to Jagran APP

प्रयागराज में संगम व बलुआ घाट पर स्‍वयंसेवकों का स्वच्‍छता अभियान, मंत्रोच्चार के साथ की आरती

प्रयागराज में गंगा और यमुना घाटों पर स्‍वयंसेवकों ने स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। घाट पर पुराने चित्र मूर्तियां माला-फूल आदि को लोगों ने यमुना नदी में डाल रखा था। उसे स्वयंसेवकों ने निकाला और नगर निगम के सहयोग से कचरे का निस्तारण कराया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 09:49 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 09:49 AM (IST)
प्रयागराज में संगम व बलुआ घाट पर स्‍वयंसेवकों का स्वच्‍छता अभियान, मंत्रोच्चार के साथ की आरती
प्रयागराज के गंगा और यमुना घाटों पर स्‍वयंसेवकों ने स्‍वच्‍छता अभियान चलाया।

प्रयागराज, जेएनएन। अभी हाल ही में आयोजित डाला छठ व अक्षय नवमी पर्व का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्नान, दान करने के लिए यमुना तट पर काफी संख्‍या में श्रद्धालु जुटे थे। स्नान के बाद घाटों पर पूजन करने के बाद श्रद्धालु सामग्रियों को वहीं छोड़ कर चले गए थे। इससे घाट पर पूजन सामग्री फैली हुई थी। इसके लिए स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया।

loksabha election banner

स्वयंसेवकों ने नगर निगम के सहयोग से कचरे का निस्तारण कराया

पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर व नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संरक्षक और भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी के नेतृत्व में घाटों पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया। मोहल्ला सुरक्षा समिति, गंगा विचार मंच, गोताखोर नवयुवक तथा घाटियों ने संगम व बलुआ घाट पर स्वछता अभियान चलाया। घाट पर पुराने चित्र, मूर्तियां, माला-फूल आदि को लोगों ने यमुना नदी में डाल रखा था। उसे स्वयंसेवकों ने निकाला और नगर निगम के सहयोग से कचरे का निस्तारण कराया। इसके बाद यमुना की आरती करके कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया। लोगों को जागरूक भी किया गया।

स्वच्छता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए : पूर्व मंत्री

नरेंद्र सिंह गौर ने नमामि गंगे गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों द्वारा घाटों पर चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम की सराहना। उन्‍होंने गंगा- यमुना नदी के जल की निर्मलता का श्रेय नमामि गंगे मंत्रालय को दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। अनामिका चौधरी ने कहा कि आज नदियों के जल संरक्षित करने, वर्षा के जल को पोखर- तलाबों में इकट्ठा करने, नदियों को मां की तरह प्यार करने की जरूरत है।

स्‍थानीय लोग भी अभियान में शामिल हुए

जल ही जीवन है, जल है तो कल है। लोगों को दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, चाहे जो हो मजबूरी। जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं आदि स्लोगन के साथ स्‍वयंसेवकों ने जन जागरण अभियान चलाया। मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने भी अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लिया तथा सभी को जल संरक्षण तथा नदियों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाकर ही निकलने, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हाथों को समय- समय पर साबुन से धुलते रहने की सलाह दी गई। स्नानार्थियों एवं तटों पर घाटियाँ और नाविकों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया और मास्क व ग्लब्स का वितरण किया गया।

अभियान में इनकी रही उपस्थिति

अभियान में सतीश केसरवानी पार्षद, अमन कुमार सह मीडिया प्रभारी, अंजनी सिंह, सजल अग्रवाल, सुमन बाला, संजय मिश्रा, विजय केशरी, नेहा केशरी, अनीता तिवारी, आयूषी श्रीवास्तव, प्रेम सोनी,वंदना सोनी, रौनक सोनी, आशीष श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, पिंकी, रूशाली मिश्रा, मृणाली मिश्रा, मंदाकिनी मिश्रा, राकेश मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, सोम मिश्रा, सोनू अरोरा, अन्नू निषाद, राहुल मिश्रा, कमल वर्मा और योगेश कुमार, कालीचरण, आशुतोष श्रीवास्तव, महेंद्र सेठ, रामजी कुशवाहा, अनंत कुशवाहा, नितिन केसरवानी, रमेश वर्मा, कैप्टन सुनील निषाद आदि के साथ नगर निगम तथा नमामि गंगे के कर्मचारी व क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.