Move to Jagran APP

धूमधाम से हुआ अटल अखाड़ा का नगर प्रवेश, ध्वज-पताका के साथ निकले महात्मा

कुंभ मेले को लेकर अटल अखाड़े का नगर प्रवेश धूमधाम से हुआ। जगह-जगह शोभायात्रा का स्‍वागत किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:29 PM (IST)
धूमधाम से हुआ अटल अखाड़ा का नगर प्रवेश, ध्वज-पताका के साथ निकले महात्मा
धूमधाम से हुआ अटल अखाड़ा का नगर प्रवेश, ध्वज-पताका के साथ निकले महात्मा

प्रयागराज : अटल अखाड़ा की नगर प्रवेश शोभायात्रा गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। सबसे आगे अखाड़ा के आराध्य भगवान गणेश की चांदी की पालकी चल रही थी। पीछे ध्वज-पताका, बैंडबाजा के साथ महात्माओं का कारवां निकला तो उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मार्ग के दोनों ओर साधु-महात्माओं का लोगों ने फूलों से स्वागत कर उन्हें नमन किया।

loksabha election banner

 दारागंज में डॉ. प्रभात शास्त्री मार्ग से होते हुए अटल अखाड़ा की नगर प्रवेश शोभायात्रा बक्शी बांध स्थित पुलिस चौकी पहुंची। इसके बाद नवनिर्मित अटल अखाड़े के भवन में शोभायात्रा ने प्रवेश किया। सर्वप्रथम भगवान गणेश को विराजमान किया गया। इसके बाद महात्मा कुंभ की तैयारी में जुट गए। इसके पहले मां अलोपशंकरी का दर्शन-पूजन कर महात्माओं ने कुंभ की सकुशल संपन्नता के लिए कामना की।

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामसेवक गिरि व श्रीमहंत यमुना पुरी ने महात्माओं का माल्यार्पण करके स्वागत किया। महात्माओं ने हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में श्रीमहंत सत्यम गिरि, श्रीमहंत बलराज गिरि, प्रेम भारती, श्रीमहंत हरि गिरि, मनसा पुरी आदि शामिल रहे। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय ने बताया कि अखाड़े की पेशवाई तीन जनवरी को होगी।

दिखा उल्लास व उत्साह

अटल अखाड़ा की नगर प्रवेश शोभायात्रा निकल रही थी। शोभायात्रा की भव्यता और साधु-संतों का दर्शन करने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही। विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साधु और संतों को फूल-मालाओं के माध्यम से नमन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.