Move to Jagran APP

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदान में असर, सर्द हवाओं से ठिठुर रही जिंदगी Prayagraj News

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदान पर दिखा असर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 10:05 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 03:02 PM (IST)
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदान में असर, सर्द हवाओं से ठिठुर रही जिंदगी Prayagraj News
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदान में असर, सर्द हवाओं से ठिठुर रही जिंदगी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सर्द हवाओं से जिंदगी ठिठुर रही है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं से लोग कांप उठे। गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादलों का साम्राज्य है। लोग शीतलहर से परेशान रहे। बर्फीली हवाओं से शरीर को बचाने के लिए राहगीर अलाव तलाशते नजर आए। तीन दिन पहले हिमालय से आईं पछुआ हवाओं ने शहर में डेरा जमा लिया है।

loksabha election banner

बर्फीली हवाओं ने पारे के स्तर को किया कम

बुधवार को हवाओं की रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज थी। धूप में भी कंपकंपी छूट रही थी। मौसम के इस तेवर से दिन के साथ रात के पारे में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा लुढ़क कर 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो एक दिन पहले यानी मंगलवार को 17.7 डिग्री था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को 4.2 डिग्री लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, कोहरा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शहर में तो कम लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आधी रात के बाद कोहरा घना हो जाता है।

तापमान     अधिकतम     न्यूनतम

18 दिसंबर - 15.1          8.8     

17 दिसंबर - 17.7          13

ठंड से खुद को ऐसे बचाएं

- सांस के मरीज हमेशा अपने साथ इनहेलर रखें और ठंड के मौसम में बाहर जाने से पहले दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

- ठंड के दौरान घर के अंदर रखी हुई चीजों पर जमी धूल-मिट्टी को साफ कर दें। सजावट के सामानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

-नाक से सांस लेने पर हवा फेफड़ों तक पहुंचने से पहले गर्म हो जाती है जबकि मुंह से सांस लेने पर ठंडी रहती है। ऐसे में गर्म के बजाय ठंडी हवा से अस्थमा का दौरा पडऩे का खतरा बढ़ सकता है।

नंबर गेम

2.6 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

4.2 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान

गरम कपड़ों के बाजारों में उमड़ी भीड़

मौसम की करवट का असर बुधवार को गरम कपड़ों के बाजार पर भी नजर आया। तिब्बती मार्केट में ऊनी कपड़ों की खरीदारी को भारी भीड़ उमड़ी। बिजली घर के समीप सड़क पर लगे कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ठंडक का अहसास कराते नजर आई। शहर के बड़े बाजारों में भी गरम कपड़ों की बिक्री चरम पर दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.