Move to Jagran APP

एक जुलाई से होगी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा, मध्य क्षेत्र में 18 शहरों में होगा इग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल-2018 भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा एक से पांच जुलाई और आठ से 11 जुलाई तक होगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 10:26 AM (IST)
एक जुलाई से होगी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा, मध्य क्षेत्र में 18 शहरों में होगा इग्जाम
एक जुलाई से होगी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा, मध्य क्षेत्र में 18 शहरों में होगा इग्जाम

प्रयागराज, जेएनएन। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल-2018 भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा एक से पांच जुलाई और आठ से 11 जुलाई तक होगी। इसमें देशभर से 31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि 8,48,885 अभ्यर्थी मध्य क्षेत्र के तहत आने वाले उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के हैं। मध्य क्षेत्र में 18 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी। 

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में 11 व बिहार के सात शहरों में तीन पालियों में ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह दस से 11, दूसरी दोपहर एक से दो व तीसरी पाली की परीक्षा शाम चार से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट ssc.cr.org से अपनी परीक्षा की तारीख, समय व शहर अपलोड कर सकते हैं, जबकि परीक्षा तिथि से सात दिन पहले अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्रों में तय समय से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश शुरू हो जाएगा। एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट तय समय से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा, फिर किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र पटना में 30 हैं। वहीं, यूपी में वाराणसी में 13 व प्रयागराज और लखनऊ में 12-12 केंद्र बनाए गए हैं।

कहां कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल

शहर का नाम          केंद्र         परीक्षार्थी

आगरा                    10          64784

अलीगढ़                  01          10782

प्रयागराज               12          67543

बरेली                      03          26614

गोरखपुर                 08          51574

झांसी                      02         10569

कानपुर                   09          78149

लखनऊ                  12          108255

मेरठ                       04          42998

वाराणसी                 13          77054

आरा                        01         5750

औरंगाबाद                01        5960

भागलपुर                 01         11506

दरभंगा                    01         5736

मुरादाबाद                02        13454

मुजफ्फरपुर             03         26901

पटना                      30         220462

पूर्णिया                    03        20794

20 सितंबर को जारी होगा परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2018 टियर-वन परीक्षा पूरी हो चुकी है। परीक्षा का परिणाम 20 सितंबर को जारी करने की तैयारी है। एसएससी ने चार से 13 जून तक सीजीएल 2018 टियर-वन की परीक्षा कराई थी। परीक्षा में देशभर से 25.97 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 8.37 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.