ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों की दिखी प्रतिभा, रचना से श्रमिकों का किया सम्मान Prayagraj News
छात्र-छात्राओं ने कविता लेखन निबंध श्रम और श्रमिकों के महत्व पर लेख श्रम के प्रतीक चिन्हों के मॉडल रेखाचित्र कोलॉज और पोस्टर बनाकर श्रमिकों के प्रति आभार प्रकट किया।
प्रयागराज, जेएनएन। मई दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मॉडल, पेंटिंग, पोस्टर, कोलॉज आदि बनाकर श्रमिकों के प्रति अपना सम्मान जताया।
कविता लेखन, निबंध के माध्यम से दिखाई प्रतिभा
पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने लॉकडाउन में घर पर रहते हुए विभिन्न गतिविधियों के द्वारा श्रमिक दिवस मनाया। अक्क्षरा सिंह, अदविका श्रीवास्तव, आशी यादव, अयांश शुक्ला, अराध्या, हिया, अयान अरोड़ा, केशव भट्ट, मौली त्रिवेदी आदि छात्र-छात्राओं ने कविता लेखन, निबंध, श्रम और श्रमिकों के महत्व पर लेख, श्रम के प्रतीक चिन्हों के मॉडल, रेखाचित्र, कोलॉज और पोस्टर बनाकर श्रमिकों के प्रति आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने कहा कि हम सभी समाज की प्रगति के लिए श्रम कर रहे हैं, इसलिए हम सभी श्रमिक हुए। श्रम करने के रूप अलग-अलग हैं। पतंजलि विद्यालय समूह की सचिव कृष्णा गुप्ता ने शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा श्रमिकों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए प्रशंसा की।
पेंटिंग, निबंध व वीडियो के जरिए भावों को उकेरा
श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विविध तरीके से श्रमिकों एवं श्रम के प्रति अपने सहयोग व सम्मान की भावना का व्यक्त किया। पेंटिंग, निबंध व वीडियो के जरिए अपने अनुभवों एवं भावों को उकेरा और वाट्सएप के जरिए भेजा। कशास्वत अग्रवाल, हर्शिता गौरव, दिव्या, अभ्युदया, निहारिका, अनुष्का, तुषार, अभिनव, अभिषेक, अंश, इशिता हर्ष, उपासना, वंशिका, जतिन और प्रभांशु आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्या रविंदर बिरदी ने कहा कि हमें सदैव श्रम को आदर देना चाहिए।
श्रमिकों को बांटे मास्क और अंगवस्त्रम
मीरापुर विकास परिषद की ओर से श्रमिकों का सम्मान किया गया। करैलाबाग, मीरापुर, कल्याणी देवी, गऊघाट क्षेत्रों में श्रमिकों को मास्क, अंगौछा (अंगवस्त्रम), सत्तू के पैकेट दिए गए। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष धीरज नागर, महामंत्री प्रदीप चंद गुप्ता, पीसी वर्मा, शोभित श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।