Move to Jagran APP

बारा क्षेत्र में पुआल जलाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रतिबंध के बाद भी खेतों में पुआल जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही है। अब भी लोग खेतों में पुआल जला रहे हैं। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कोहडि़या गांव में किसान द्वारा खेत में पुआल जलाए जाने को लेकर लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:23 PM (IST)
बारा क्षेत्र में पुआल जलाने में चार  लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बारा क्षेत्र में पुआल जलाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शंकरगढ़ : प्रतिबंध के बाद भी खेतों में पुआल जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही है। अब भी लोग खेतों में पुआल जला रहे हैं। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कोहडि़या गांव में किसान द्वारा खेत में पुआल जलाए जाने को लेकर लेखपाल द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव के किसान रमाशंकर पुत्र शारदा द्वारा खेत में धान के अवशेष (पुआल) जलाए जाने की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल आरिफ गांव पहुंचे और मामले की जांच करने के बाद किसान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह बारा थाना क्षेत्र के भोड़ी गांव में किसानों द्वारा खेत में धान का अवशेष जलाए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल सरोज दुबे ने गांव के अतुल कुमार, लल्ला व छेदीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेखपालों ने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पुआल जलाने से प्रदूषण तो बढ़ता ही है, साथ ही खेतों की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। इसीलिए इस पर रोक लगा दिया गया है। शासन द्वारा खेत में पुआल जलाना संज्ञेय अपराध घोषित किए जाने के बाद भी किसानों द्वारा शासन के निर्देशों का पालन न करते हुए खेतों में पुआल जलाया जा रहा है। इसके कारण फैल रहे प्रदूषण से जनजीवन को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है। पुआल न जलाने के लिए पिछले दिनों गांवों में राजस्व टीम तथा कृषि विभाग की टीम की ओर से किसानों को जागरूक भी किया गया था। बावजूद इसके खेतों में पुआल जलाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.