कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले- प्रयागराज में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, बाजार भी मुहैया होगा
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में कुटीर उद्योग बढ़ाने का प्रयास रहेगा। उन उद्योगों को बाजार भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए बड़ी कम्पनियों से भी समझौता किया जाएगा। कोशिश होगी कि शहर पश्चिमी में बने उत्पाद पूरी दुनिया मे अपनी धाक जमाए।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह इन दिनों प्रयागराज प्रवास पर हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी के लोगो से भी मिल रहे हैं। तमाम कार्यकर्ताओं के घर जाकर दुख सुख भी बांट रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रत्येक घर में कोई न कोई कुटीर उद्योग चले, ऐसी कोशिश की जाएगी। उन उद्योगों को बाजार भी मुहैया कराया जाएगा।
बोले-लोगों को रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इन सब के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की मदद से महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कुटीर उद्योग बढ़ाने का प्रयास रहेगा। उन उद्योगों को बाजार भी मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए बड़ी कम्पनियों से भी समझौता किया जाएगा। कोशिश होगी कि शहर पश्चिमी में बने उत्पाद पूरी दुनिया मे अपनी धाक जमाए। इसके लिए ऑनलाइन विपड़न का भी प्रयास किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
कैबिनेट मंत्री ने टिकरी उपरहार सफदरजंग क्षेत्र में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। स्थानीय निवासी शत्रुघ्न यादव से मिले। बताया कि 2017 के चुनाव में जब वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आये थे तो गांव में सम्पर्क मार्ग भी नहीं था। आज पक्की सड़क बन चुकी है। अब आप लोग खुद तय करे कि हालात बदले हैं या नही। गांव में विकास की धारा आई है या नहीं। सड़क तो एक मात्र उदाहरण है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।