कैबिनेट मंत्री ने 101 दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह प्रतापगढ़ के पट्टी के महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने 101 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की।
इलाहाबाद : दिव्यांग का सम्मान बढ़ाना है और ऐसी व्यवस्था उन्हें देना है जिससे वह पूर्ण हो जाएं। दिव्यांगों को समाज में उच्च स्थान मिले, यह सब का प्रयास होना चाहिए। यह बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह मोती ¨सह ने कही।
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी नगर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था में बिखराव को रोकना है। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सबकी सेवा का संकल्प भी प्रदेश सरकार साथ लेकर चल रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पट्टी विधानसभा में 92 सड़क बनाने की स्वीकृति शासन से मिली है। इसी के साथ ही पट्टी नगर के हनुमान मंदिर पर पुल पर लगने वाले जाम से भी अब लोगों को निजात मिलेगी। 15 दिनों में उन्होंने पुल की स्वीकृति मिलने की बात कही। स्वीकृति मिलने के बाद इसको चौड़ा करने का काम शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी क्षेत्र पंचायत द्वारा शुरू कराई गई 45 परियोजनाओं का लोकार्पण और 101 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व 42 दिव्यांगों के मौके पर ही उपकरण प्रदान किए। संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार ¨सह पप्पू, एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र, बीडीओ आरपी ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, सीओ जीडी मिश्र, तहसीलदार अजीत कुमार ¨सह, जिला उपाध्यक्ष पवन ¨सह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज ¨सह राजू व अशोक ¨सह आदि मौजूद रहे।