व्यापारी भी बनेंगे दैनिक जागरण की मुहिम का हिस्सा, देंगे जल संचयन का संदेश
पहले नगर निगम और अब व्यापारिक संगठन भी दैनिक जागरण के जल संरक्षण अभियान के साथ जुड़ गए हैं। वह लोगों से पानी बचाने की अपील करेंगे।
By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 01:06 PM (IST)
प्रयागराज, जेएनएन। दैनिक जागरण की मुहिम 'आधा गिलास पानी' का संदेश अब व्यापारिक संगठन भी देंगे। व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी दुकानदारों और लोगों को पानी की बचत करने के लिए जागरूक करेंगे। संकल्प लेंगे कि वह जहां पर पानी की बर्बादी हो रही है, उसे रुकवाने का प्रयास करेंगे। उसकी सूचना तत्काल जलकल विभाग को देंगे, ताकि बूंद-बूंद पानी की बर्बादी को रोका जा सके। इसके लिए व्यापारी वर्ग के लोगों ने तैयारी भी कर रखी है।
घटते जलस्तर से पूरे विश्व के देश के लोग परेशान हैं, मुहिम लाएगी रोशनी
पानी बचाने की दैनिक जागरण की मुहिम से नगर निगम के जुडऩे के बाद व्यापारिक संगठनों ने भी इसके लिए अपना हाथ बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी का कहना है कि दैनिक जागरण ने पानी बचाने के लिए जो मुहिम शुरू की है, वह सराहनीय है। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा का कहना है कि घटते जलस्तर को लेकर पूरे विश्व के देश के लोग परेशान हैं। दैनिक जागरण की मुहिम से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
पानी बचाने के लिए जन सहभागिता जरूरी : महेंद्र गोयल
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि पानी बचाने के लिए जन सहभागिता जरूरी है। हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगा। दैनिक जागरण की मुहिम से लोग प्रेरित होंगे।
जागरण अभियान से लोग जल संचयन की आदत डालेंगे : पंकज
लायंस क्लब इंटरनेशनल के कैबिनेट पीआरओ पंकज कुमार पाठक का कहना है कि उनका संगठन हमेशा ही पानी की बचत करने के लिए प्रेरित करता है। जागरण अभियान से लोग जल संचयन की आदत डालेंगे, जो बहुत जरूरी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें