Move to Jagran APP

मंझनपुर में जल्द बनेगा बस डिपो, आसान हो जाएगा आवागमन

डिपो का निर्माण ओसा रोड पर 12 बीघे जमीन पर किया जाएगा। इसमें आगे बस स्टेशन रहेगा और पीछे वर्कशॉप बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 05:05 PM (IST)
मंझनपुर में जल्द बनेगा बस डिपो, आसान हो जाएगा आवागमन
मंझनपुर में जल्द बनेगा बस डिपो, आसान हो जाएगा आवागमन

प्रयागराज : करीब 11 साल से लंबित कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में बस डिपो का निर्माण शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ¨सह ने भूमि पूजन करने के बाद बताया कि डिपो दो साल में पूरा हो जाएगा। इससे गैरजनपद का आवागमन बेहतर हो जाएगा। फिलहाल डिपो बनने से पहले तक जिले के कोने-कोने से बसों का संचालन किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

loksabha election banner

वर्ष 2005 में जिला मुख्यालय मंझनपुर बस डिपो निर्माण की स्वीकृति हुई। जमीन के विवाद के चलते इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। चार अप्रैल 2018 को कौशांबी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। उस दौरान बस डिपो के निर्माण की मांग उठी तो उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था। साथ ही बस डिपो शिलान्यास कर दिया था। यहां से लौटते ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर बस डिपो निर्माण के लिए 8.57 करोड़ स्वीकृत कर दिए। कुछ महीने बाद उसमें से चार करोड़ रुपये निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) को दिया गया। पैसा मिलने के बाद निर्माण का ठेका भी हो गया।

डिपो का निर्माण ओसा रोड पर 12 बीघे जमीन पर किया जाएगा। इसमें आगे बस स्टेशन रहेगा और पीछे वर्कशॉप बनाया जाएगा। जमीन के दो छोटे-छोटे प्लाट को लेकर विवाद था। उसमें एक का स्टे खारिज हो गया था। इसलिए उस जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। दूसरा प्लाट बस डिपो परिसर में एक किनारे पड़ रहा है। उसको छोड़कर निर्माण करा दिया जाएगा। पैक्सफेड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि पैसा नियमित मिला तो दो साल में इसे बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। हर गांव तक जाएगी रोडवेज बस :

मंत्री स्वतंत्रदेव ¨सह ने कहा कि जिले के हर गांव तक रोडवेज की बसें जाएंगी। अगले महीने से कुंभ मेले के दौरान सैकड़ों बसे अतिरिक्त चलेंगी। यह बसें इस जिले में भी गांव तक जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि हमने विभाग को सुधारा है। अधिकारियों की ट्रांसफर पो¨स्टग में पैसा नहीं चल रहा है। काम नियमानुसार हो रहा है। विभाग की सभी सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। अगर परिवहन के काम के लिए पैसा मांगे तो एआरटीओ से मिलें। अगर वह गड़बड़ करें तो मुझसे शिकायत करें। राफेल मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि वह जनपद के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास का काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.