Move to Jagran APP

Dhanteras 2019 : धनतेरस पर सराफा बाजार में भीड़, बरस रहा धन Prayagraj News

पांच दिवसीय दीप पर्व यानी दीपावली की आज शुक्रवार से शुरूआत हुई। धनतेरस पर बर्तन आदि की बिक्री होती है। वहीं सराफा बाजार में अधिक रौनक देखने को मिल रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 04:37 PM (IST)
Dhanteras 2019 : धनतेरस पर सराफा बाजार में भीड़, बरस रहा धन Prayagraj News
Dhanteras 2019 : धनतेरस पर सराफा बाजार में भीड़, बरस रहा धन Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली का त्‍योहार आज यानी शुक्रवार से शुरू हुआ। पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन महत्‍वपूर्ण पर्व धनतेरस है। धनतेरस पर यूं तो बाजार कई दिनों से सजे हैं लेकिन शुभ मुहुर्त में खरीदारी लोग करते हैं, इसलिए आज शुक्रवार को बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। देर रात तक खरीदारी होगी। बाइक, कार के अलावा घरेलू उपयोग के बर्तन लोग खरीद रहे हैं। वहीं सराफा बाजार में खास रौनक शुरू हो गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के आफर हैं। हालांकि, सोने के दाम बढऩे से डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। धनतेरस पर सराफा कारोबार में उछाल दिख रहा है।

loksabha election banner

दुल्‍हन की तरह सजी दुकानें

धनतेरस और दीपावली के लिए सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। धनतेरस में सबसे ज्यादा गहनों का कारोबार होता है। सराफा की दुकानों व शोरूम को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। ज्वेलरी के नए कलेक्शन भी लांच किए गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के आफर्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, सोने के दाम बढऩे से डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। धनतेरस पर सराफा कारोबार में उछाल है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के आफर दिए जा रहे हैं। कोई कंपनी सोने के आभूषण बनवाने पर 25 तो कोई 35 फीसद तक छूट दे रही है। वहीं कुछ कंपनियां डायमंड ज्वेलरी पर 25 से 35 फीसद तक छूट रखा है। कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ज्वेलरी खरीदने पर पांच फीसद तक फ्लैट छूट (कैश बैक) भी दे रही हैं। गिफ्ट पैक भी दिए जा रहे हैं। सोने के सिक्कों की बनवाई पर भी 10 फीसद की छूट है। 

बाजार में किस तरह के ज्वेलरी कलेक्शन

एक प्रतिष्ठित कंपनी ने नया कलेक्शन विरासत लांच किया है। इसमें सोने का गले का सेट, चूडिय़ां, अंगूठी, पेंडेंट शामिल हैं। विरासत कलेक्शन की कीमत करीब 50 हजार से लेकर 12 लाख रुपये तक है। शुभम और पद्मावत कलेक्शन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। एक और प्रतिष्ठित कंपनी ने जिया और मेलोसा कलेक्शन लांच किया है। जिया कलेक्शन में कम वजन के गहने मसलन मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, अंगूठी और मेलोसा कलेक्शन में भी कम वजन के गहने मसलन ईयररिंग, टॉप्स, 22 कैरेट की चूडिय़ां शामिल हैं।

इन आइटमों की है अधिक पसंद

अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई और सिंगापुर की बनीं सोने की चूडिय़ां, तुर्की के पेंडेंट सेट भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। पेंडेंट सेट में हल्के वजन की फैलाव वाली डिजाइनर ज्वेलरी शामिल हैं। नई डिजाइन के साथ पारंपरिक ज्वेलरी चोकरसेट, लाल किला कलेक्शन भी खूब भा रहे हैं। हालांकि, मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाएं चेन, अंगूठी, कान की ईयङ्क्षरग, झुमकी, नथिया पर ज्यादा कंसंट्रेट हैं। एक प्रतिष्ठित शोरूम के स्टोर इंचार्ज रितुराज सिंह का कहना है कि कैश बैक ऑफर 25 हजार से ऊपर की खरीदारी पर दिया जा रहा है। उनका अनुमान है कि धनतेरस पर पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार करीब 15-20 फीसद तक चढ़ेगा। एक अन्य प्रतिष्ठित शोरूम के संचालक बताते हैं कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 10 से 15 फीसद तक उछाल है।

शादी-विवाह की ज्वेलरी भी खरीद रहे लोग

त्योहारी सीजन में ज्वेलरी खरीद में छूट होने के कारण लोग शादी-विवाह के लिए भी ज्वेलरी खरीद रहे हैं। वेडिंग कलेक्शन में चूडिय़ों का सेट, रानीहार, मांग टीका, नथ, अंगूठी खास तौर से शोरूमों में उपलब्ध हैं। ज्वेलरी का कारोबार करने वाले सुनील वर्मा का कहना है कि धनतेरस पर कारोबार बढिय़ा होने की उम्मीद है। इस त्योहार में करीब 150 से 200 करोड़ ज्वेलरी के कारोबार की संभावना है। 

सराफा बाजार पर मंदी का असर

प्रयाग सराफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि मंदी का तगड़ा असर सराफा मार्केट में है। मीरगंज सराफा बाजार में मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय परिवार की महिलाएं ज्वेलरी खरीदती हैं। करीब साल भर से सोने का रेट चढऩे से बिक्री में तेजी नहीं आ रही है। साल भर पहले 10 ग्राम सोना करीब 33 हजार रुपये में था, लेकिन अब 38 हजार के आसपास है। दो ग्राम की जो अंगूठी 66 सौ रुपये में बनती थी, वह अब 77 सौ रुपये में बन रही है। हालांकि, धनतेरस में 20-25 फीसद तक बाजार चढऩे के आसार हैं।

सोने-चांदी के रेट (रुपये में)

24 कैरेट-38100

22 कैरेट- 36600

सिल्वर- 45500


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.