Move to Jagran APP

बूथ कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है : सिद्धार्थनाथ

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्‍मानित किया। कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं का किसी भी संगठन में महत्‍वपूर्ण स्‍थान होता है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 01:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 01:18 PM (IST)
बूथ कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है : सिद्धार्थनाथ
बूथ कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है : सिद्धार्थनाथ

प्रयागराज : भाजपा के बूथ अभिनंदन अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बक्शी मोढ़ा, करेंदहा, मदारीपुर, कालिंदीपुरम् में बूथ समिति के पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

loksabha election banner

  इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। लोकसभा चुनाव की जीत में इन कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। सम्मानित किए गए कार्यकर्ताओं में प्रदीप निषाद, प्रभाकर शुक्ल, गेंदलाल गौतम, राम विलास, मुन्ना पासी, गायत्री देवी, रामनरेश, दिलीप कुमार, कुसुम देवी, बर्फी पाल आदि रहे।

कार्यकर्ता का सम्मान ही प्राथमिकता : विक्रमाजीत मौर्य

विकास खंड सोरांव के गद्दोपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फाफामऊ के विधायक विक्रमाजीत मौर्य रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी की पहली प्राथमिकता है। पूरे देश में कार्यकर्ता का सम्मान हो रहा है। जिन कार्यकर्ताओं ने अपना अमूल्य समय निकाल कर पार्टी के लिए कार्य किया है। उनके लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में चार बूथ अध्यक्षों एवं उनकी समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक करछना दीपक पटेल, राजेंद्र मिश्र, त्रिभुवन प्रजापति, ओम प्रकाश गिरि, देवकी नंदन पटेल, मिथलेश सोमवंशी, देवेंद्र गिरि, सुशील तिवारी महराज, राममूर्ति प्रजापति, नीरज त्रिपाठी, गणेश मौर्य, सुरेंद्र प्रजापति, धीरेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.