Move to Jagran APP

सम्मान पाकर गदगद हो उठे भाजपा के बूथ पदाधिकारी

बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:35 AM (IST)
सम्मान पाकर गदगद हो उठे भाजपा के बूथ पदाधिकारी
सम्मान पाकर गदगद हो उठे भाजपा के बूथ पदाधिकारी

प्रयागराज : भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पहचानती है। संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता अपने आप में नेता है। ये बातें बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य ने कही।

loksabha election banner

इस दौरान उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता कमर कस लें। अपने बूथ को फतह करते ही किला फतह हो जाएगा। बूथ अध्यक्षों का सम्मान करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इसी प्रकार सोरांव मंडल अध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में चतुरीपुर और लखनीपुर के बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस मौके पर निर्मला पासवान, राजकुमार गुप्ता, हर्ष केसरवानी आदि मौजूद रहे।

इसी तरह, आदमपुर ब्लॉक के कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता व संयोजक दीपेंद्र ¨सह ने कंजिया बूथ के अध्यक्ष को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा का ओहदा बढ़ाता है। इस मौके पर नितिन शुक्ला, भीम ¨बद, शिवराम केसरवानी, पवन पटेल, महेंद्र पटेल, रवि शंकर शर्मा, विजय शुक्ला, धीरेंद्र मिश्रा, संजीव ¨सह, राम कैलाश, विजय शुक्ला, दिनेश मौर्या, देवेंद्र शुक्ला, विमल शुक्ला आदि लोग रहे।

लालगोपालगंज के पलएं गांव में गुरुवार को श्रृंगवेरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जगदीश पटेल ने किया। समारोह में बूथ अध्यक्ष संदीप, नीरज पटेल, शारदा पटेल आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही पार्टी की ओर से उन्हें गमछा भी भेंट किया गया। सम्मान समारोह में राम लाल मौर्य, बसंत लाल जयसवाल, मुकेश मोदनवाल, सुजीत विश्वकर्मा, संतोष पटेल, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज मित्तल, भगवती पटेल, कलीम उल्ला आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.