Move to Jagran APP

त्रिवेणी में विसर्जित हुईं पूर्व राज्यसभा सदस्य व एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी की अस्थियां Prayagraj News

पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य व एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद दो जनवरी को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। अस्थि विसर्जन त्रिवेणी संगम में किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 08:41 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 08:41 AM (IST)
त्रिवेणी में विसर्जित हुईं पूर्व राज्यसभा सदस्य व एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी की अस्थियां Prayagraj News
त्रिवेणी में विसर्जित हुईं पूर्व राज्यसभा सदस्य व एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी की अस्थियां Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य देवी प्रसाद त्रिपाठी की अस्थियां पवित्र त्रिवेणी में विसर्जित कर दी गईं। इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर पूर्व एवं निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों समेत शिक्षकों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़ शरद पवार का दामन थामा था

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे देवी प्रसाद त्रिपाठी का जन्म 6 जनवरी 1954 को सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे थे। डीपी त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निकटस्थ सहयोगियों में एक थे। हालांकि उन्होंने बाद में सोनिया गांधी के विरोध में पार्टी छोड़ दी और शरद पवार का दामन थाम लिया। वर्ष 1999 में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता बने। उन्हें एनसीपी प्रमुख शरद पवार का बेहद करीबी माना जाता था। वर्ष 1968 में राजनीति में कदम रखने वाले त्रिपाठी को अच्छे वक्ताओं में गिने जाते थे।

लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में डीपी त्रिपाठी का निधन हो गया था

लंबी बीमारी के बाद दो जनवरी को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में डीपी त्रिपाठी का निधन हो गया था। अस्थि कलश लेकर उनके पुत्र अंशुमान त्रिपाठी, भतीजे सुरेंद्र त्रिपाठी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंगलवार सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में कलश रखा गया। यहां से उत्पल राय के संयोजन में कलश यात्रा छात्रसंघ भवन तक गई। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र सिंह, प्रो. जनक पांडेय, विनोद मिश्र, केसरी चंद्र द्विवेदी, हरि सागर मिश्र, अमरेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्र, लोकेश सिंह, अजय शंकर शुक्ल, प्रो. शशिकांत राय, प्रो. कौशिक राजेश राय, प्रो. बीके राय, बाबुल त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

संगम में विधि-विधान से अस्थि विसर्जन कराया गया

संगम में पंडित रतन मिश्रा ने विधि विधान से अस्थियों का विसर्जन कराया। इस दौरान इफ्को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसूरत पटेल, महामंत्री विनय यादव, अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अनुराग तिवारी, एमपी शर्मा, जय शंकर यादव, पद्माकर त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, इफको के महाप्रबंधक संजय कुदेशिया, पीसी शुक्ला आदि उपस्थित रहे। इविवि के राजनीति विज्ञान विभाग में शोकसभा भी हुई। यहां श्रद्धांजलि देने वालों में आटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे, प्रो. केएन उत्तम, प्रो. धनंजय यादव, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. विनम्र सेन सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि मुख्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.