आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो व पाकिस्तान का पुतला फूंका। वहीं शहीद सीआरपीएफ जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च के जरिए नमन भी किया गया।
प्रयागराज : सीआरपीएफ के जवानों पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले का विरोध जारी है। उनकी शहादत पर प्रतापगढ़ जिले के लोग भी गमगीन और पाक की हरकत पर गुस्से में हैं। भाजयुमो ने पाक का पुतला भी फूंका। कैंडल मार्च के जरिए विरोध जताया गया।
भाजयुमो ने पाक का फूंका पुतला
शहर में आंबेडकर चौराहे पर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया। पाक का पुतला जलाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नितिन केसरवानी, अंशू केसरवानी, अलाउद्दीन, आकाश दीप, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे। बसपा की शोक सभा जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम समेत नेताओं ने पुलवामा हमले की निंदा की। नगर पंचायत सिटी में जुलूस निकाला गया। इसमें पूर्व टाउन एरिया अध्यक्ष अब्दुल माजिद उर्फ नब्बन, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम अहमद व शम्स तबरेज आदि थे। संडवा चंद्रिका संसू के अनुसार अंतू बाजार में लोगों ने आतंक विरोधी रैली निकाली। इसमें नेहा सिंह, महिमा सिंह, चंचल, आर्या सिंह, अभिषेक, मोनी, राकेश सिंह, विनोद तिवारी आदि थे। सुधर्मा संस्थान स्टेशन रोड की ओर से शहीदों की याद में दीप जलाए गए। इसका संयोजन अमित यादव ने किया।
हमन-पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जवानों ही शहादत पर प्रतापगढ़ के लालगंज में भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय की अगुवाई में हवन-पूजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजकुमार बरनवाल, राजेश मिश्र, उदय अमन ङ्क्षसह, विकास तिवारी, राजकुमार ङ्क्षसह, राहुल मिश्र, नरेंद्र ओझा, दीपक मिश्र, शिवकुमार गुप्ता, जय प्रकाश शुक्ल, शिव प्रसाद द्विवेदी, नरेंद्र दुबे आदि रहे। जेंवई में आशुतोष प्रताप सिंह, रामपुर बावली में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र मिश्र, मुन्ना पठान, अजय मोदनवाल, नागेश जायसवाल, मो. चांद, संजय जायसवाल ने मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में संसू पृथ्वीगंज बाजार के अनुसार भाजपा नेता लाखन सिंह के नेतृत्व में सलाहपुर में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।