Move to Jagran APP

कमल संदेश रैली में भाजयुमो झोंकेगी अपनी पूरी ताकत

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। केंद्र में 2019 में नरेंद्र मोदी की सत्ता को मजबूत बनाकर लाना है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:45 AM (IST)
कमल संदेश रैली में भाजयुमो झोंकेगी अपनी पूरी ताकत
कमल संदेश रैली में भाजयुमो झोंकेगी अपनी पूरी ताकत

प्रयागराज : भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान कमल संदेश बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया और रणनीति तैयार की गई।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। केंद्र में 2019 में नरेंद्र मोदी की सत्ता को मजबूत बनाकर लाना है। बाइक रैली के दौरान सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को अपने प्रस्थान स्थल से झंडे-बैनर लेकर चलना है। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करें। रैली में वाहन की गति एवं अनुशासन का ध्यान रखे। साथ ही सभी साथियों से हेलमेट पहन कर बाइक से आने को कहा गया। जोर दिया गया कि भाजयुमो युवा पीढ़ी को इस रैली के माध्यम से सबसे सुरक्षित यातायात नियम का संदेश भी देगी।

वहीं बैठक के दौरान भाजयुमो के नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के जिला उपाध्यक्ष आनंद ¨सह शिल्पी ने संचालन करते हुए मंडल से लेकर बूथ तक के साथियों से बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र ¨सह, नितिन केसरवानी, जिला महामंत्री दुर्गेश ओझा एवं लोकेश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुभव शुक्ला, अरुण मौर्या, जिला मंत्री मोहित मिश्रा, मंगलम यादव, देवेंद्र ¨सह काका, अंकित मिश्रा, लवकुश, मंत्री मोहित मिश्रा, मंगलम यादव, मीडिया प्रभारी आशुतोष राणा एवं नरेंद्र ¨सह सहित कई लोग मौजूद थे। आज निकलेगी कमल संदेश बाइक रैली :

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। दिन में 11 बजे यहां रैली शहर के जीआइसी मैदान से शुरू होकर राजापाल चौराहा, सदर मोड़, भगवा चुंगी आंबेडकर चौराहा, मीरा भवन होते हुए पीबी कॉलेज सिटी पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.