भाजयुमो ने एलईडी वैन से बताई केंद्र सरकार की योजनाएं
एलईडी वैन के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से वाकिफ कराया। इसके साथ ही अभियान की भी शुरूआत की गई।
प्रयागराज : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 'आज मेरा संकल्प पहला वोट मोदी को' अभियान की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ समाज के अन्य लोगों को भी संकल्प दिलाया। मोदी वैन में लगी एलसीडी के जरिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सचिन मिश्र के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं एवं आम नागरिकों से प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बालसन चौराहे से अभियान की शुरुआत की। मोदी वैन इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूनियन हाल, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, त्रिवेणी संस्कृत और दारागंज में शंकराचार्य संस्कृत महाविद्यालय तक घूमी। अभियान में सूर्यकांत त्रिपाठी, पवन मिश्र, कुशाग्र श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, विकास तिवारी, पंकज शुक्ला आदि शामिल रहे।
समर्पण निधि जुटा रहे भाजपाई
मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क करके राष्ट्रहित में समर्पण निधि जुटाई। पार्टी का स्टिकर और झंडा भी लोगों के आवास पर लगाए। कैंट मंडल प्रभारी पवन श्रीवास्तव एवं महामंत्री संदीप चौहान की अगुवाई में चलाए गए अभियान में श्यामचंद्र, चंद्रभूषण पटेल, अरुण शुक्ला, भजन शुक्ला, राजेश केसरवानी, विष्णु वर्मा, प्रदीप पांडेय, राकेश जैन, राजेश पटेल, बरखा प्रकाश आदि शामिल रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत
रसायन उर्वरक सड़क परिवहन एवं शिपिंग केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख एल. मंडाविया का मंगलवार को बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद, रवि केसरवानी, गिरि बाबा, संजय गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मनीष सिंह आदि शामिल थे। उन्होंने परिवार के साथ संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे वह विशिष्ट लोगों के साथ भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत विचार-विमर्श करेंगे।