बाइकों पर सवार भजपाइयों ने विपक्षियों पर साधा निशाना
विश्वनाथगंज विधायक डा. आरके वर्मा व पूर्व विधायक हरि प्रताप ¨सह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश व देश विकास का इतिहास रच रहा है।
प्रयागराज : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शहर में कमल संदेश बाइक रैली निकाली। इसमें मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक जोश से भरे दिखे। विपक्षी दलों पर तीखे हमले भी किए। रैली के पहले राजकीय इंटर कालेज में सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह मोती ¨सह ने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी पहली पार्टी है जिसमें कर्मठ कार्यकर्ता भारी संख्या में हैं। वह कमल देख दीवाने हो जाते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं और भाजपा की नीतियों के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के चुनाव के बाद फिर से देश की बागडोर संभालेंगे।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी प्रवीण अग्रवाल व सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि जब सारे चोर एकजुट होने लगें तो समझ लेना चाहिए कि देश की गद्दी पर कोई ईमानदार व्यक्ति बैठा है। विश्वनाथगंज विधायक डा. आरके वर्मा व पूर्व विधायक हरि प्रताप ¨सह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश व देश विकास का इतिहास रच रहा है। जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का रथ रोकने वाला कोई दिख नहीं रहा है। मंत्री मोती ¨सह अपने करीबी पूर्व सभासद संतोष दुबे की बुलेट पर बैठकर रैली में चल रहे थे।
इस मौके पर स्वास्थ मंत्री के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, कार्यक्रम के जिला प्रभारी भूपेश त्रिपाठी, गणेश नारायण मिश्रा, धर्मेद्र मिश्रा, श्याम सुंदर टाऊ, संजय ¨सह, नीलम ¨हद, माधुरी ¨सह, अनीता केसरवानी, नंदन ¨सह, देवानंद त्रिपाठी,अजय ¨सह, गिरीश पांडेय, कृष्णकांत मिश्रा, राय साहब ¨सह, अभय ¨सह पप्पन, नागेश प्रताप ¨सह, अशोक श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, अमरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। रैली नगर में घूमकर पीबी कालेज पहुंची तो राजा अनिल प्रताप ¨सह ने स्वागत किया। जोश में हर्ष हुई फाय¨रग :
भाजपाइयों की बाइक रैली जब पीबी कालेज पहुंची तो हर्ष फाय¨रग भी हुई। कुछ लोग तड़ातड़ हवाई फायर करने लगे। हालांकि पार्टी के लोग यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हर्ष फाय¨रग हुई है।