Move to Jagran APP

BJP के यमुनापार जिलाध्‍यक्ष बोले- नए भारत के निर्माण में सहायक होंगे प्रयागराज के प्रशिक्षित कार्यकर्ता

भाजपा के यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा कैडर बेस्ट पार्टी है। ऐसे संगठन के सदस्य को प्रशिक्षित होना जरूरी है। यदि कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे तो वे निश्चित रूप से नए भारत के निर्माण में सहायक होंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:47 AM (IST)
BJP के यमुनापार जिलाध्‍यक्ष बोले- नए भारत के निर्माण में सहायक होंगे प्रयागराज के प्रशिक्षित कार्यकर्ता
प्रयागराज में भाजपा के यमुनापार के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रयागराज के यमुनापार मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इसमें दस प्रमुख बिंदु शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराया जाएगा। यह निर्णय यमुनापार जिलाध्‍यक्ष विभवनाथ भारती व अन्‍य पदाधिकारियों ने लिया।

loksabha election banner

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में इस संबंध में बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि यमुनापार मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। विभवनाथ भारती ने कहा कि भाजपा कैडर बेस्ट पार्टी है। ऐसे संगठन के सदस्य को प्रशिक्षित होना जरूरी है। यदि कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे तो वे निश्चित रूप से नए भारत के निर्माण में सहायक होंगे।

यमुनापार में प्रशिक्षण 20 अक्‍टूबर से शुरू है : यमुनापार जिलाध्‍यक्ष

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि यमुनापार के सभी 20 मंडलों में प्रशिक्षण 20 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। प्रत्येक मंडल में 10 विषयों पर फोकस किया जाएगा। 10 वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए आएंगे। हालांकि प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी केंद्रीय प्रशिक्षण टीम की रहेगी। बैठक में शोभनारायण द्विवेदी, जय सिंह पटेल, रामेश्वर पटेल, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, सविता त्रिपाठी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सुरेश शुक्ला, राज कुमार मिश्र, सूर्या यादव आदि जिला के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्‍त करेंगे : यमुनापार जिला प्रभारी

भाजपा यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एक भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से न छूटे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भी प्रयास होगा कि सरकार की नीतियों को भी कार्यकर्ता समझें और उसे जनता के बीच ले जाएं। इसका लाभ पंचायत चुनाव में भी मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.