Prayagraj Lockdown Day 4 : भाजपा कार्यकर्ता आज भूखे लोगों में खाद्य सामग्री बांटेंगे Prayagraj News
Prayagraj Lockdown Day 4 प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी में भाजपा महानगर के पदाधिकारी गरीबों और मजदूरों को भोजन सामग्री बांटेंगे।
प्रयागराज, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे, इसके लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह विधानसभा क्षेत्र शहर पश्चिमी में गरीबों व श्रमिकों को शनिवार से खाद्य सामग्री वितरित कराएंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र को 75 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की टीमें लगाई गई हैैं, जो लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करेंगी।
हर दिन तीन सौ गरीबों को भोजन वितरित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि शहर पश्चिमी क्षेत्र में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की टीम लगभग तीन सौ गरीबों और मजदूरों को रोज भोजन भी देगी। इसके अलावा खाद्य सामग्री का पैकेट भी दिया जाएगा। पैकेट में दो किलो आटा, आधा किलो चावल, एक पाव ग्राम दाल, एक किलो आलू, प्याज, सरसों का तेल, नमक, मसाला आदि शामिल होगा। मंत्री के प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने कहा कि टीम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विजय मेल्होत्रा, अजय राय, प्रेमलता श्रीवास्तव, फूलचंद्र साहू, अंजनी यादव, दीनानाथ यादव, ज्ञानबाबू केसरवानी, कौशकी सिंह पटेल भी शामिल रहेंगे।
सांसद केसरी देवी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
लॉकडाउन के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत हो तो इसके लिए फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग 9450539421 व 8451868635 पर कॉल सकते हैैं। सांसद ने कहा कि किसी को राशन या फिर लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रकार की दिक्कत आती है तो उसकी सूचना दे सकते हैं।