पदयात्रा के माध्यम से भाजपा की नीतियों से लोगों को कराया अवगत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही योजनाओं की भी जानकारी दी।
प्रयागराज : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर समूचे प्रदेश में इन दिनों पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत सोरांव क्षेत्र के गोहरी गांव से भी पदयात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से भाजपा की नीतियों और योजनाओं से कार्यकर्ताओं ने लोगों को अवगत कराया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के शिखर पर पहुंच रहा है। आज समाज का प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे में गर्व महसूस कर रहा है। समूचे देश मे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास कार्यों को देखकर अन्य दलों में बौखलाहट लाजिमी है। भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीति से अवगत कराया।
गोहरी गांव से से निकाली गई पदयात्रा सिकंदरा, कमला नगर, लहटी, बडग़ांव होते हुए सोरांव पहुंचकर खत्म हुई। इस दौरान विजय पटेल, धनंजय चौहान, मो. जावेद, मक्खन पासी, प्रदीप यादव, पारस चौधरी, अनुपम शुक्ला, अरविंद पटेल, राम प्रसाद बिंद, लल्लू तिवारी, सतीश गुप्ता, बबलू तिवारी, राकेश यादव, चंदन पासी, पिंटू सरोज, बबलू गुप्ता, कृष्णा पटेल, अजय मास्टर, श्रीपाल यादव, सीताराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा थाना पड़ाव से शुरू की। पदयात्रा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए जोगापुर, मोहम्मदपुर सराय अली आदि गांवों में पहुंची। पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य मिठाई लाल, आदेश पांडेय, विजय सिंह, प्रदीप केसरवानी, राहुल सिंह, प्रेम शंकर जायसवाल, बाल गोविंद पासी, मुन्नूलाल मौर्या, राजू शुक्ला, लालजी मौर्या, अशोक साहू, मुन्ना मोदनवाल, ऊषा मिश्रा, शिव कुमारी आदि मौजूद रहे।
वहीं नवाबगंज में भाजपा नेता विनोद ओझा के नेतृत्व में पदयात्रा के दौरान उलदा, महेशगंज, कुढ़ा आदि गांवों में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुनेश्वर, सुनील शुक्ला, तीरथ पाल, उमेश मौर्या, डॉ. राकेश मोदनवाल, डॉ. प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।