सर्वधर्म के लोगों तक पहुंचेगी भाजपा
इलाहाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने जमीनीस्तर पर तैयारी तेज कर दी ह
इलाहाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने जमीनीस्तर पर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी का पूरा जोर जनसंपर्क पर लगा रही है। हर जाति-धर्म के लोग भाजपा से जुड़ें उसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। भाजपा का विशेष जोर मुस्लिम समाज के लोगों को जोड़ने पर है। पार्टी मुसलमानों से संपर्क करके यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि उसका किसी से बैर नहीं है। इसके लिए मुस्लिम अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए हर प्रकोष्ठ के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क करके उन्हें भाजपा की नीति से अवगत करा रहे हैं। साथ ही लोगों को पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं, जो लोग इच्छुक हैं उनका नाम, पता व नंबर एक रजिस्टर में नोट किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्रदेव पांडेय बताते हैं कि हम ¨हदुत्व की बात करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि किसी जाति विशेष से बैर है। भाजपा में हर जाति-धर्म के लोगों का पूरा सम्मान है।को पहले भी बराबर की भागीदारी मिलती रही है और आगे भी मिलेगी। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त अनुसार आज समाज का हर वर्ग व जाति के लोग भाजपा से जुड़ने के इच्छुक हैं, ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करके उनके सम्मान की लड़ाई लड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना किसी भेदभाव के हर जाति धर्म के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। हम लोगों संपर्क करके उस पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।