Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा-नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रम खत्म करेंगे भाजपाई Prayagraj News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो जनता हमें विजयश्री दिलवा रही है जो समर्थन दे रही है आखिर उसके खिलाफ हम क्यों कानून बनाएंगे। कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश का विकास जनता का हित है। उसी लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 12:57 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा-नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रम खत्म करेंगे भाजपाई Prayagraj News
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नए कृषि कानून का प्रयागराज में समर्थन किया।

प्रयागराज, जेएनएन। नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपाई जन सामान्य के बीच जा रहे हैं। इसे अभियान की तरह लिया जाएगा। विपक्ष की चालबाजी का जवाब जनता देगी। आम किसान पार्टी व देश के साथ है। भाजपा भी प्रत्येक किसान हित चाहती है। यह विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज आगमन के दौरान ये बातें कहीं। 

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि जो जनता हमें विजयश्री दिलवा रही है, जो समर्थन दे रही है, आखिर उसके खिलाफ हम क्यों कानून बनाएंगे। कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश का विकास, जनता का हित है। उसी लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है। कृषि कानून भी उसी रणनीति का हिस्सा है। यह राजनीति नही है बल्कि देश समाज के हित मे खासकर अपने अन्नदाता को खुशहाल बनाने की कोशिश है। विपक्ष ऐसे नेक काम मे भी सहयोग देने की जगह लोगो को भ्रमित कर रहा और साजिश रच रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। लोगों को सही जानकारी भी देंगे। 

उन्‍होंने कहा कि सरकार की तरफ से भी प्रत्येक बिंदु पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। आंदोलन कर रहे संगठनो के साथ विस्तृत बातचीत हुई। आगे भी बात के लिए सरकार तैयार है। आंदोलन कर रहे संगठन भी चीजो को समझ रहे हैं। मान भी रहे हैं। विपक्ष इसे लेकर अनायास साजिश रच रहा है। कई संगठनों ने आंदोलन खत्म करने की भी बात कही पर कुछ लोग उन्हें उकसा रहे हैं। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही साथ ही किसान भी सुचारु रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.