Move to Jagran APP

पूंजीवाद और सामंतवाद को बढ़ावा दे रही भाजपा : नरेश उत्तम

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जयंती पर केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:43 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 12:43 PM (IST)
पूंजीवाद और सामंतवाद को बढ़ावा दे रही भाजपा : नरेश उत्तम
पूंजीवाद और सामंतवाद को बढ़ावा दे रही भाजपा : नरेश उत्तम

प्रयागराज : सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहाकि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल किसानों के नेता थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किसान नेता हैं। उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जुटने को कहा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जयंती पर केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहाकि भाजपा पूंजीवाद- सामंतवाद को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर तंज कसा। कार्यक्रम के संयोजक फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद नागेंद्र प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट, तलवार और अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और संचालन जिला महासचिव दूधनाथ पटेल ने की। अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा सरकार के कार्य पर सवाल खड़े किए और सपा सरकार का बखान किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राम पूजन पटेल, धर्मराज पटेल, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, विनोद चंद्र दुबे, सत्यवीर मुन्ना, निधि यादव, ऋचा सिंह, विनय कुशवाहा, महाबीर यादव, रवींद्र यादव, दान बहादुर मधुर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जमकर हुई धक्कामुक्की :

केपी कम्युनिटी हाल में जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पहुंचे तो मंच पर चढ़ने और फोटो खिंचवाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हो गई। कई महिला कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों के पांव भी कुचल उठे। इससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.