Move to Jagran APP

भाजपा विधायकों ने प्रवासी कामगारों के लिए नाश्‍ता व भोजन का किया प्रबंध Prayagraj New

लॉकडाउन में दूर-दूर से सफर कर अपने घर जाने वाले प्रवासी कामगारों प्रयागराज से भी होकर जा रहे हैं। ऐसे में उनकी भूख मिटाने के लिए शहर के भाजपा विधायक भी आगे आ रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 01:51 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2020 03:04 PM (IST)
भाजपा विधायकों ने प्रवासी कामगारों के लिए नाश्‍ता व भोजन का किया प्रबंध Prayagraj New
भाजपा विधायकों ने प्रवासी कामगारों के लिए नाश्‍ता व भोजन का किया प्रबंध Prayagraj New

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्‍थान अलोपीबाग में प्रवासी कामगारों के लिए भोजन व नाश्ता की व्यवस्‍था कराई गई है। प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट वितरित किया विधायक दीपक पटेल ने। इस अवसर पर विधायक दीपक के साथ शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी प्रवासी मजदूरों की सुविधा का ध्‍यान रखते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा।

loksabha election banner

अरुण अध्यक्ष और रवींद्र महामंत्री बने

उप्र भूलेख तकनीकी मैन पावर वेलफेयर एसोसिएशन की आनलाइन बैठक हुई। इसमें हुए चुनाव में अरुण यादव को अध्यक्ष व अश्वनी कुमार को उपाध्यक्ष, रवींद्र कुमार साहू को महामंत्री, राम बहादुर ङ्क्षसह को संयुक्त मंत्री, नवनीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा निशा शर्मा को आडिटर, अरविन्द कुमार विश्वकर्मा प्रचार मंत्री, विवेक प्रताप श्रीवास्तव संगठन मंत्री पूर्वी जोन, सत्यवान वर्मा संगठन मंत्री मध्य जोन, पुष्पेन्द्र सिंह संगठन मंत्री पश्चिमी जोन, विनोद कुमार निषाद, अनिल कुमार दुबे, अंबरीश कुमार, अवधेश कुमार को सदस्य चुना गया।

किन्नर अखाड़ा ने किया गुरुदेव का अभिनंदन

लॉकडाउन से प्रभावित लाखों लोगों को सुबह शाम भोजन करा रही संस्था ओम नम: शिवाय के संचालक गुरुदेव का किन्नर अखाड़ा व कई प्रमुख संस्थाओं ने अभिनंदन किया। उन्हें स्मृति चिह्न, शाल भेंटकर माल्यार्पण किया। आयोजन संस्था के आश्रम गऊघाट में हुआ। कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, अमिता मिश्रा, डा. हरिप्रकाश यादव, श्याम सुंदर सिंह पटेल, नाजिम अंसारी, मो अबरार, श्रीनारायण यादव सहित कई अन्य लोगों ने गुरुदेव को सम्मानित किया। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि टीना मां ने कहा कि लाखों लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाना और हजारों बच्चों को दूध देना बहुत ही पुण्य कार्य है। संचालन  अधिवक्ता नीरज सिन्हा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.