Move to Jagran APP

BJP महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे Prayagraj News

फाफामऊ के चार भाजपा कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर मिठाई बांटकर एक-दूसरे से खुशी का इजहार किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 11:43 AM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 07:24 PM (IST)
BJP महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे Prayagraj News
BJP महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शांतिपुरम कॉलोनी में भाजपा शिवकुटी मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें फाफामऊ के चार भाजपा कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाये जाने पर मिठाई बांटकर एक-दूसरे से खुशी का इजहार किया गया। फाफामऊ क्षेत्र के मिथलेश सिंह, अरुण शुक्ला, राम नारायण मिश्र और गया प्रसाद केसरवानी को भाजपा महानगर कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक में देवेंद्र गिरि, नीरज त्रिपाठी, मिथलेश सोमवंशी, गुड्डू मिश्रा, राजकुमार भारतीया, जितेन्द्र पासी, शक्ति केसरवानी आदि मौजूद रहे।   

loksabha election banner

चौपाल लगाकर सुनी जाए जनता की समस्याएं

 अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस में जिला कार्य समिति की बैठक की गई। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण सिंह पटेल व फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य रहे। अध्यक्षता गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार द्विवेदी ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कहा कि जिले के गंगापार में 2157 बूथों का गठन किया गया है। इसके साथ ही 395 सेक्टर संयोजक बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि 2014 के बाद से देश में हर समस्या का हल निकाला जा रहा है। कार्यक्रम में आत्माधर दुबे, सुरेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, महेंद्र , धनंजय मिश्रा, संजय बनकटा, आशीष सिंह , दिलीप निषाद, ध्रुव निषाद, सत्या तिवारी, अरुण मिश्र, ब्लाक प्रमुख बहरिया कुलदीप पांडेय, टीएन सिंह, राजेंद्र केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

शांतिपुरम कॉलोनी के लेबर चौराहे पर सुबह जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तम कुमार मौर्य के नेतृत्व में रैली निकाल कर आवाज बुलंद की। जन अधिकार पार्टी की रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता शांतिपुरम के लेबर चौराहे से जारी बाजार में बाबू सिंह कुशवाहा की होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुये। रैली में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष मौर्य, डॉ. जेएन कुशवाहा, अनुराग मौर्य, प्रदीप पटेल, मुनीराज मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.