Lockdown में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का हेल्पलाइन नंबर जारी, आप भी कर सकते हैं कॉल Prayagraj News
लॉकडाउन में घरों में रहकर भी आप चिकित्सा सलाह ले सकते हैं। इसके लिए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। चिकित्सकों की सूची और उनके नंबर जारी किए हैैं।
प्रयागराज, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के लिए भाजपा ने अपने चिकित्सा प्रकोष्ठ को सक्रिय करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी कर किया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने चिकित्सकों की सूची और उनके नंबर जारी किए हैैं। डॉ. ओझा और प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुशील सिन्हा ने कोरोना की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान देते हुए आवश्यक बैठक की और फिर हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
चिकित्सक स्पेशिएलिटी मोबाइल
डॉ. एलएस ओझा ईएनटी 7705011704
डॉ. बीबी अग्रवाल बालरोग 9935532130
डॉ.सुशील सिन्हा फिजिशियन 9415235795
डॉ. केडी त्रिपाठी हड्डी रोग 9415235183
डॉ. एसके राय आयुर्वेद 8005317029
डॉ. रीतू सिन्हा स्त्री रोग 9415324222
डॉ. अमृता राजवेदी स्त्री रोग 9628569987
डॉ. नेहा अग्रवाल स्त्री रोग 7038915116
डॉ. अमृता त्रिपाठी स्त्री रोग 9415317347
डॉ. घनश्याम मिश्रा बालरोग 9415214610
डॉ. हर्षिता द्विवेदी बालरोग 7905425939
डॉ. पीयूष दीक्षित फिजिशियन 9451056456
डॉ. आशीष टंडन चेस्ट 9415214339
डॉ. आशुतोष गुप्ता चेस्ट 9452219588
यात्रियों को सैनिटाइज टनल से गुजारा जाएगा
लॉकडाउन खत्म होने के बाद सवारी गाडिय़ों का परिचालन शुरू होने पर स्टेशन परिसर में आने और जाने वाले यात्रियों को सैनिटाइज टनल से गुजारा जाएगा। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने सैनिटाइजेशनल टनल तैयार कर लिया है।
एनसीआर ने बनाए 130 आइसोलेशन कोच और सैनिटाइजेशनल टनल
एनसीआर ने 290 आइसोलेशन कोच के सापेक्ष 130 कोच तैयार कर लिया है। एनसीआर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव को लेकर चल रही तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। आयुष मंत्रालय द्वारा बनाए गए आरोग्य सेतु एप को कितने रेलकर्मियों और उनके परिजनों ने अपने मोबाइल में डाउनलोड करके उसकी प्रक्रिया को पूरा किया है। उसकी जानकारी ली। अब तक 90 हजार रेलकर्मियों और उनके परिजनों ने एप डाउनलोड किया है। उसके बाद प्रयागराज, कानपुर, आगरा और झांसी कोचिंग डिपो द्वारा तैयार 80 और झांसी वर्कशॉप द्वारा तैयार 30 आइसोलेशन कोच की जानकारी ली। एनसीआर द्वारा बनाई सैनिटाइजेशनल टनल के बारे में चर्चा की। अब इनकी गुणवत्ता परखी जाएगी।