Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अवतरण दिवस भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया Prayagraj News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सीएम के दीर्घायु की कामना की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:14 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अवतरण दिवस भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया Prayagraj News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अवतरण दिवस भाजपाइयों ने उल्लास के साथ मनाया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा महानगर कार्यालय कीडगंज और समया देवी मंदिर कटघर में इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और अन्य भाजपाइयों ने हनुमान चालीसा का पाठ करके प्रभु से उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद पौधरोपण और जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर पार्षद किरण जायसवाल, वरुण केसरवानी, राजेश केशरवानी, प्रमोद जायसवाल, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल आदि थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लड्डू बांटे

वहीं प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर लड्डू बांटे। जबकि अनुज सिंह परिहार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके जय सिंह पटेल, जगदीश सिंह यादव, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, हरिदेव धूरिया, मनोज गुप्ता, आशीष मिश्रा आदि थे।

योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु के लिए कामना की

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, अनुपमा पांडेय सहित कई भाजपाइयों ने मां गंगा व भगवान वेणी माधव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु के लिए कामना की। भारतीय जनता पार्टी के यमुनापार के कार्यकर्ताओं ने नैनी के उत्तरी लोकपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष विभव भारती के नेतृत्व में 150 पौधों का रोपण और जरूरतमंदों को मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनुज सिंह, मनोज गुप्ता, दिलीप चतुर्वेदी पतिविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

जरूरतमंदों को मास्क वितरित किया

भाजपाइयों ने फाफामऊ कस्बे में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर श्यामबाबू केसरवानी ने जरूरतमंदों को मास्क वितरित किया। कार्यक्रम में मिथलेश सिंह, मंशू केसरवानी, जितेंद्र भारतीया, सुनील केसरवानी, देवेंद्र गिरि, डॉ. अरविंद मिश्रा, राममूर्ति प्रजापति, त्रिभुवननाथ प्रजापति, महेन्द्र पांडेय, गुड्डू मिश्रा आदि थे। वहीं भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने नैनी के हनुमान नगर मोहल्ले में मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। कार्यक्रम में घनश्याम जायसवाल, लालू कुमार, पप्पी जयसवाल, रोहित यादव, उत्तम आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.