Move to Jagran APP

प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्‍यक्ष पद पर BJP का कब्‍जा, अखिलेश सिंह हुए निर्विरोध निर्वाचित

नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार की सुबह 1115 बजे शुरू हुई। कोरम पूरा न होने के कारण समय को 15 मिनट के लिए बढ़ाया गया। 1215 बजे तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह ने नामांकन किया। वह निर्विरोध उपाध्‍यक्ष बने।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 05:01 PM (IST)
प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्‍यक्ष पद पर BJP का कब्‍जा, अखिलेश सिंह हुए निर्विरोध निर्वाचित
प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में अखिलेश सिंह निर्विरोध उपाध्‍यक्ष बने।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज नगर निगम के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्‍जा कर लिया है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह उपाध्‍यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुने गए। उनके समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्‍वागत किया और जश्न मनाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।

loksabha election banner

कोरम पूरा न होने के कारण 15 मिनट समय बढ़ाया गया

उल्‍लेखनीय है कि नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार की सुबह 11:15 बजे शुरू हुई। कोरम पूरा न होने के कारण समय को 15 मिनट के लिए बढ़ाया गया। 12:15 बजे तक सिर्फ भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह ने नामांकन किया। उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा पार्षद कमलेश तिवारी ने किया था।

अन्‍य प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में नहीं थे

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्‍यक्ष पद पर किसी अन्य प्रत्याशी के चुनाव में खड़ा न होने के कारण महापौर अभिलाषा गुप्ता ने अखिलेश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया। कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षद दिलीप जायसवाल उर्फ दीपू, अमरजीत यादव और अल्पना निषाद शामिल नहीं हुईं। बैठक में केवल नौ सदस्य ही उपस्थित थे।

पुलिस फोर्स की भी थी व्‍यवस्‍था

कार्यकारिणी समिति का चुनाव महापौर अभिलाषा गुप्‍ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, सचिव परिषद पीके मिश्रा भी उपस्थित थे। वहीं, सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए एसीएम दितीय, सीओ सिविल और भारी पुलिस फोर्स नगर निगम परिसर में मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.