भाजपा मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास विकास सरकार की उपलब्धियां आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व्यक्तित्व अनुशासन सीखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
नवाबगंज : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण के माध्यम में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विकास, सरकार की उपलब्धियां, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा, व्यक्तित्व, अनुशासन सीखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसे पांच सत्र में चलाया गया। वक्ताओं में विधायक विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, निर्मला पासवान, अजय पांडेय, रामानुज शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल राजू पाल व संचालन मंत्री ऋतुराज पांडेय ने किया। इस अवसर पर राम कैलाश सरोज, तुलसीराम सरोज, सूर्य प्रकाश पांडेय, राजू पांडेय, अशोक शंकर मिश्र, राम बरन यादव, ललित साहू, राजन दुबे, राम चन्द्र शुक्ला, अंकित सिंह, छविनाथ शुक्ला, पुनीत त्रिपाठी, राजेश कुमार, मीना, राजेश्वरी, दीक्षा, साक्षी, राजलक्ष्मी, रीना, गौरी, वीरेंद्र कुमार, रजत प्रसाद, धर्मेद्र, राजू प्रसाद, बबलू पांडेय, गौतम सिंह, वीरू यादव, नरेंद्र कुमार, बद्री प्रसाद, देवेश सिंह, कमलेश प्रसाद, रवींद्र कुमार, कौशलेंद्र प्रसाद, चंद्रमा प्रसाद, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा मंडल जसरा का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज से
जसरा : भारतीय जनता पार्टी मंडल जसरा यमुनापार का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रशिक्षित किया जाएगा।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री नीरज केसरवानी ने बताया कि इरादतगंज बोंगी के रामखेलावन बालिका विद्यालय में 28 व 29 अक्टूबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। मंडल अध्यक्ष नंदेश्वर नाथ तिवारी ने पार्टी के वर्तमान पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।