Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता का पर्याय बन चुकी है: एलएस ओझा Prayagraj News

भाजपा राष्ट्रीयता का पर्याय बन चुकी है। वास्तव में सभी दलों को ऐसा ही होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कि तमाम दल ऐसे भी हैं जिनके लिए निजी स्वार्थ या फिर परिवारवाद पहले है। राष्ट्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। ऐसे लोगों को कोई भी समाज स्वीकार नहीं करेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:20 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:20 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता का पर्याय बन चुकी है: एलएस ओझा Prayagraj News
यह विचार भाजपा के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने व्यकत किए।

प्रयागराज,जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में भू-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, आर्थिक लोकतंत्र, अंत्योदय, शिक्षा का भारतीय करण निहित है। आज यही विचारधारा देश की मुख्य विचारधारा बन चुकी है। वास्तव में यही जनमानस की आवाज है। कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनौती नहीं दे सकता। जो इसके विरुद्ध खड़ा हो रहा है वह आम जन की भावना को भी नकार रहा है।

loksabha election banner

यह विचार भाजपा के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने व्यकत किए। वह सिविल लाइंस प्रखंड के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीयता का पर्याय बन चुकी है। वास्तव में सभी दलों को ऐसा ही होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य है कि तमाम दल ऐसे भी हैं जिनके लिए निजी स्वार्थ या फिर परिवारवाद पहले है। राष्ट्र उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। ऐसे लोगों को कोई भी समाज स्वीकार नहीं करेगा। हम सनातनी परंपरा के लोगों के लिए देश सब से पहले होता है। हमारे धार्म शास्त्र भी यही सीख देते हैं। अब जनता गुमराह नहीं होगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी चाहिए कि वे जनमानस को जागृत करें। सरकार की नीतियों से लोगों को परिचित कराएं।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि पाश्चात्य विचारधारा को छोड़कर स्वदेशी अपनाने के लिए भी हम सब को आगे आना होगा। कार्यक्र्ताओं को पंच निष्ठा अर्थात संवाद, समन्वय, सहयोग, संपर्क व समाधान से अवगत कराया गया। कहा गया कि हम सब को मूल्य आधारित राजनीति करनी चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, राजू गर्ग, रवि केशरवानी, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, उदित शर्मा, श्याम प्रकाश पांडेय, शिवशंकर श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, प्रभा पांडेय आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.