Move to Jagran APP

भाजपा पर हमलावर हुई सपा

जासं, इलाहाबाद : क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव को राजनीतिक पार्टियां स्वयं के प्रतिष्ठा से जो

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 10:42 AM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 10:42 AM (IST)
भाजपा पर हमलावर हुई सपा
भाजपा पर हमलावर हुई सपा

जासं, इलाहाबाद : क्षेत्र पंचायत प्रमुख के उपचुनाव को राजनीतिक पार्टियां स्वयं के प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रही थीं। फूलपुर व गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली समाजवादी पार्टी के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख का परिणाम आशा अनुरूप नहीं रहा। पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया था, परंतु परिणाम उसके विपरीत रहा। वहीं भाजपा ने छह में पांच सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। इसमें चार सीटों में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली है। जसरा, फूलपुर, उरुवा, सोरांव, धनूपुर से भाजपा के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। जबकि मेजा से बसपा प्रत्याशी को विजय मिली। अपेक्षा अनुरूप परिणाम न आने से सपा ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर हमलावर है। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव व उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने भाजपा पर ब्लाक प्रमुख चुनाव में सत्ता के बल पर धांधली करने का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा ने सत्ता की हनक दिखाकर धनबल व बाहुबल के आधार पर चुनाव में जीत हासिल की है। वरिष्ठ भाजपा नेता विभवनाथ भारती ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख में भाजपा प्रत्याशियों की जीत साबित कर दिया कि जनता मोदी व योगी की नीतियों को पसंद कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.