Deepavali Festival : इलेक्ट्रिक डिजाइनर दीये, कैंडल और लैंप की बाजार में चमक-धमक Prayagraj News
बाजार में इस बार दीपावली को लेकर तरह तरह की झालर और कैंडल आई है। बिजली से जलने वाली ये झलरे और कैंडल की बाजार में ज्यादा डिमांड है।
प्रयागराज, जेएनएन। दीपावली का मुख्य पर्व आज यानी रविवार को है। यूं तो घरों को सजाने के लिए लोगों ने दीप पर्व के पहले दिन धनतेरस से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए हाईटेक युग में इलेक्ट्रानिक आइटम भी मौजूद हैं। इलेक्ट्रिक दीये, कैंडल और लैंप की खास मांग है। वहीं सामान्य लैंप, राउंडेड लैंप, हेलीकॉप्टर, फव्वारा, फोकस, कलश, मोमबत्ती, चलना आकार की लाइटें, राउंड बल्ब, एलईडी झूमर, कई तरह की फैंसी कैंडल भी बाजार में उपलब्ध हैं।
घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी रोशनी वाले आइटम बाजार में मौजूद
दीपावली में लोग अपने घरों को रंगे बिरंगी झालरों से सजाते हैं। बाजार में इस बार दीपावली को लेकर तरह तरह की झालर और कैंडल आई है। बिजली से जलने वाली ये झलरे और कैंडल की बाजार में ज्यादा डिमांड है। कैंडल रंग-बिरंगे कागजों की बनी है। इसके बीच में एलईडी बल्ब लगे हैं, जिससे रंग-बिरंगी रोशनी फैलती है। यह गमला, कमल, गोल, सेहरा आदि आकार में बिक रहा है। वहीं, राउंड बल्ब की रंग-बिरंगी लाइट भी चारों तरफ घूमती है। इलेक्ट्रिक डिजाइनर दीये भी बाजार में बिक रहे हैं। 21 पीस के डिजाइनर दीये पैकेट में मिल रहे हैं। शाहगंज बाजार में इलेक्ट्रिक सामान के थोक कारोबारी मोहन राना बताते हैं कि खूबसूरत लैंप, कैंडल आदि की मांग ज्यादा है। चूंकि यह ज्यादा महंगे नहीं होते हैं। एक बार खरीदने पर कई साल तक चलते हैं। इससे घर की सजावट भी काफी अच्छी हो जाती है।
आइटम- कीमत (रुपये में) :
कलश - 600
पारलाइट- 650
हेलीकॉप्टर लाइट- 600
फौव्वारा - 425
फोकस लाइट - 475
राउंड बल्स - 150
राउंडेड लैंप - 300
बोर्ड लाइट - 400
कैंडल - 150
सिंगल खाने के दीये- 5 से 50
कई खाने की दीये- 40 से 50
इलेक्ट्रिक दीये - 60