Move to Jagran APP

CBSE Gymnastics : सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में बासुदेव शर्मा ने जीते पांच स्वर्ण पदक Prayagraj News

अंडर-14 ऑर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स स्पर्धा में खेलगांव पब्लिक स्कूल के बासुदेव शर्मा को स्वर्ण करन गुप्ता को रजत और हरियाणा के रुद्र प्रताप सिंह वर्मा को कांस्य पदक मिला।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 11:07 AM (IST)
CBSE Gymnastics : सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में बासुदेव शर्मा ने जीते पांच स्वर्ण पदक Prayagraj News
CBSE Gymnastics : सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में बासुदेव शर्मा ने जीते पांच स्वर्ण पदक Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : खेलगांव पब्लिक स्कूल में खेली जा रही सीबीएसई नेशनल जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान स्कूल के बासुदेव शर्मा ने अलग-अलग स्पर्धा में पांच स्वर्ण पदक जीते। उन्हें गोल्डेन ब्वाय के सम्मान से नवाजा गया।

loksabha election banner

अंडर-14 ऑर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स स्पर्धा में खेलगांव पब्लिक स्कूल के बासुदेव शर्मा को स्वर्ण, करन गुप्ता को रजत और मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप सिंह वर्मा को कांस्य पदक मिला। फ्लोर एक्सरसाइज में प्रयागराज बासुदेव शर्मा प्रथम, करन गुप्ता द्वितीय और सेट विंसेंट पलोटी स्कूल महाराष्ट्र के आर्यन निकोसे तृतीय स्थान पर रहे। पॉमेल हॉर्स में खेलगांव पब्लिक स्कूल के विक्रम सिंह को स्वर्ण, मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप सिंह वर्मा को रजत और मेजबान स्कूल के करण गुप्ता को कांस्य पदक मिला। स्टिल रिंग्स में प्रयागराज के बासुदेव शर्मा प्रथम, मेजर आरएन कपूर डीएवी पब्लिक स्कूल हरियाणा के रुद्र प्रताप सिंह वर्मा को रजत और प्रयागराज के करन गुप्ता को कांस्य पदक मिला। वॉल्टिंग टेबल में प्रयागराज के बासुदेव शर्मा को स्वर्ण, करन गुप्ता को रजत और रुद्र प्रताप सिंह वर्मा को कांस्य पदक मिला। पैरलल बार में बासुदेव शर्मा को स्वर्ण, करन गुप्ता को रजत और ईशान कलबंडे को कांस्य पदक मिला। हाई बार में बासुदेव शर्मा को स्वर्ण, करन गुप्ता को रजत और अवधेश भारद्वाज को कांस्य पदक मिला।

अंडर-14 ऑर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स में हैबीटैट स्कूल दुबई की अमानी दिलशाद को स्वर्ण, ऑवर ओन इंग्लिश हाई शारजहां दुबई की मेघा आनंद नायर को रजत और एसबी पाटिल पब्लिक स्कूल महाराष्ट्र की हर्शिता एम काकड़े को कांस्य पदक मिला। वॉल्टिंग टेबल में हैबीटैट स्कूल दुबई की अमानी दिलशाद को स्वर्ण पदक, ऑवर ओन इंग्लिश हाई शारजहां दुबई की मेघा आनंद नायर को रजत पदक और डीएस पब्लिक स्कूल उप्र की स्वर्णी शर्मा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इसके अलावा बालिकाओं की कई वर्ग में स्पर्धा हुई। चैंपियनशिप के तीसरे दिन मुख्य अतिथि एसीए के अध्यक्ष ताहिर हसन, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. यूके मिश्र, विजया मिश्रा, अनिल मिश्र, डॉ. आरसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.