Move to Jagran APP

इलाहाबाद में नीलाम होगी कैबिनेट मंत्री नंदी की पत्नी की संपत्ति

इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की पत्नी अभिलाषा गुप्ता की संपत्ति नीलाम होगी। करोड़ों की संपत्ति नीलाम होने जा रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 20 Nov 2017 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 05:56 PM (IST)
इलाहाबाद में नीलाम होगी कैबिनेट मंत्री नंदी की पत्नी की संपत्ति
इलाहाबाद में नीलाम होगी कैबिनेट मंत्री नंदी की पत्नी की संपत्ति

इलाहाबाद (जेएनएन)। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की पत्नी तथा इलाहाबाद की मेयर तथा भाजपा की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता को बैंक ने डिफाल्टर घोषित किया है। अब बैंक उनकी घोषित संपत्ति नीलाम करेगा। इलाहाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरगंज शाखा की ओर से इसका नोटिस जारी किया गया है।

loksabha election banner

इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता की संपत्ति नीलाम होगी। अभिलाषा गुप्ता नंदी की करोड़ों की संपत्ति नीलाम होने जा रही है। बैंक से एक कर्ज अन्नपूर्णा ट्रेडर्स और मुक्ता मिश्रा के नाम पर लिया गया था। इस कर्ज में जमानतदार के तौर पर नंदी व अभिलाषा के नाम हैं। बीते वर्ष 2016 की जनवरी तक कर्ज 4 करोड़ 73 लाख रुपए हो गया, लेकिन इसे तय समय सीमा में चुकाया नहीं गया।

इसके बाद बैंक ने अभिलाषा गुप्ता की अचल संपत्ति जब्त कर नीलाम करने का नोटिस जारी किया। उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा की बहादुरगंज शाखा की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसमें 22 दिसंबर को नीलामी की सूचना है। नीलाम होने वाली संपत्ति की कीमत आठ करोड़ रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव ने कहा-भगवान श्रीराम तो सिर्फ उत्तर भारत में पूजे जाते हैं

निकाय चुनाव से पहले यह बैंक का नोटिस कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को बड़ा झटका माना जा रहा है। यह नीलामी 22 दिसंबर को प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: आज हरदोई और गोरखपुर में प्रत्याशियों का जोश बढ़ाएंगे सीएम योगी

नीलाम होने वाली पांच तरह की संपत्ति एक हेक्टेयर से अधिक है, जो अरैल में है। इनकी कीमत आठ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

यह भी पढ़ें: 2050 तक 1 करोड़ लोगों की मौत का कारण बनेगी एंटीबायोटिक्स रेजिस्टेंस

बैंक की ओर से ई-नीलामी के तहत 20 दिसंबर तक धरोहर राशि के साथ ही दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। 18 दिसंबर को संपत्ति का निरीक्षण किया जा सकेगा। नोटिस में कहा गया है कि नीलामी 'जहां है जैसी है तथा जो कुछ भी है' के आधार पर सर्वाधिक राशि के टेंडर के पक्ष में की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.