बकरीद पर रब के सामने झुके सिर
इलाहाबाद : कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर हर ओर हर्षोल्लास का माहौल रहा। बुधव
इलाहाबाद : कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर हर ओर हर्षोल्लास का माहौल रहा। बुधवार की सुबह से मुस्लिम समाज के लोग घरों से निकलने लगे। कुर्ता, पायजामा पहनकर सिर पर टोपी लगाकर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक नमाज अदा करने निकल पड़े। मुसलमानों ने रब के सामने सिर झुकाकर कुशलता की कामना की। नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले लगकर बकरीद की बधाई दी। फिर घर आकर राहे हक में कुर्बानी दी गई। बाद में उसे पका कर घर के सदस्यों के साथ खाया। वहीं हर घर में सेवई, छोला, मिठाइयां बनीं, जिसका स्वाद सबने लिया।
बकरीद पर चहुंओर नमाजियों की भीड़ रही। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बड़े, बुजुर्गो व बच्चों की भीड़ सुबह छह बजे से जुटने लगी। आठ बजे तक पूरा ईदगाह नमाजियों से भर गया। नमाजियों को बकरीद की बधाई देने के लिए जनप्रतिनिधि, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। नमाज अदा होने के बाद गले लगकर बकरीद की बधाई दी। वहीं जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ रही। नमाज के बाद एक-दूसरे को बधाई दी। इसके अलावा हरी मस्जिद सिविल लाइंस, बड़ा दायरा बहादुरगंज, मजलूम शाह जानसेनगंज, मस्जिद बड़ा ताजिया, खानकाह अजमली, शिया जामा मस्जिद चक, दरगाह मौला अली दरियाबाद, शाही मस्जिद दारागंज, बड़ी मस्जिद मोहत्सिमगंज सहित हर मस्जिद में सुबह नमाज अदा हुई। नमाज अदा करने के बाद हजरत इब्राहीम की सुन्नत (तरीका) को अदा करने के लिए विशेष इंतेजाम किए थे। बकरीद समाज के हित के लिए प्यारी चीज को कुर्बान करने का संदेश देती है। इसके मद्देनजर मुसलमानों ने बकरे की कुर्बानी दी।
------
गरीबों को दिया दान
गरीब मुस्लिम भी बकरीद का पर्व मनाएं उसके लिए उन्हें दान दिया गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गरीब मुसलमानों को दान दिया, जिससे उन्होंने बकरीद का पर्व मनाया।
-------
घर में अदा की नमाज
मुस्लिम महिलाओं ने घर में नमाज अदा की। स्नान करने के बाद सुबह घरों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद दूसरों को उसकी बधाई दी। नमाज अदा करने के बाद महिलाओं ने पकवान बनाए।
-------
दिनभर चला बधाई देने का सिलसिला
बकरीद पर सगे-संबंधियों से दूर रह रहे लोगों ने अपनों को बधाई दी। उन्होंने फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप, वीडियोकालिंग व कॉल करके बकरीद की बधाई दी। वहीं ¨हदू सहित अन्य धर्म के लोगों ने भी अपने मुस्लिम मित्रों को बकरीद की बधाई दी। इसका सिलसिला सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा।
-------
स रक्षा का पुख्ता बंदोबस्त
बकरीद के मद्देनजर शहर में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त रहा। ईदगाह, जामा मस्जिद सहित हर मस्जिदों के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखे रहे।