जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बहरिया ने लहराया परचम Prayagraj News
जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जीआइसी में हुआ। इसमें आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बहरिया के खिलाडि़यों का वर्चस्व रहा।
प्रयागराज, जेएनएन। विकास खंड बहरिया के खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित बच्चों ने जीआइसी प्रयागराज में आयोजित जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें बहरिया के खिलाड़ी रविकेश ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लाक का नाम रोशन किया। खेल एवं व्यायाम शिक्षिका संगीता ने बताया कि 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विजय कुमार द्वितीय, 600 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रिले रेस के दोनों वर्ग में बहरिया के खिलाड़ी विजयी
रिले रेस में बालक एवं बालिका वर्ग में बहरिया ने जीत दर्ज की। गोला फेंक के बालक वर्ग में विजय कुमार और बालिका वर्ग में कविता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो के बालक वर्ग में विजय कुमार एवं बालिका वर्ग में रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विकास खंड बहरिया की टीम जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहीं। बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए आशा ङ्क्षसह, राधाकृष्ण, इरशाद, अंजनी शर्मा आदि अनुदेशक मौजूद रहे।
श्रीनाथ इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता आयोजित
मेजा के खानपुर गांव स्थित श्रीनाथ इंटर कॉलेज परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर बालक वर्ग एवं बालिक वर्ग में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं इस दौरान हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वरुण कुमार प्रथम, आदित्य पटेल द्वितीय तथा धीरज कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रिया तिवारी प्रथम, सुषमा पटेल द्वितीय एवं प्रगति तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।