Move to Jagran APP

Badaun : पेशी पर गए कैदी की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत, हत्या की कोशिश में हुई थी सात साल की सजा

उपचार दिलाकर उसे वापस जिला जेल में दाखिल करा दिया। जिला जेल में कुछ देर बाद फिर वह बीमार हुआ तो पहले जेल में बाद में जिला अस्पताल उपचार दिलाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कार्डियक अटैक बताते हुए तत्काल केजीएमयू लखनऊ के लिए रवाना किया।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Thu, 23 Mar 2023 09:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 09:02 PM (IST)
Badaun : पेशी पर गए कैदी की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत, हत्या की कोशिश में हुई थी सात साल की सजा
Badaun : पेशी पर गए कैदी की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, बदायूं : जिला जेल बदायूं में हत्या की कोशिश करने के मामले में सजा काट रहे एक कैदी को गुरुवार को किसी दूसरे मामले में पेशी पर ले जाया गया था। जहां अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

loksabha election banner

वहां से केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय अलापुर के कस्बा म्याऊं के पास उसकी हालत बिगड़ गई। उसे म्याऊं पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा निवासी हरपाल पुत्र केहरी को 2010 के एक मामले में जून 2022 को हत्या की कोशिश करने के मामले सात वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था। उसके खिलाफ एक आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज था। इसी मामले में गुरुवार को उसे पेशी पर ले जाया गया था। पेशी के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे पुलिस कर्मी जिला अस्पताल ले गए।

उपचार दिलाकर उसे वापस जिला जेल में दाखिल करा दिया। जिला जेल में कुछ देर बाद फिर वह बीमार हुआ तो पहले जेल में बाद में जिला अस्पताल उपचार दिलाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कार्डियक अटैक बताते हुए तत्काल केजीएमयू लखनऊ के लिए रवाना किया।

पुलिस कर्मी उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि इसी दौरान म्याऊं के पास उसकी हालत फिर बिगड़ गई। पुलिस के साथ हरपाल का तहेरा भाई नन्हें भी मौजूद था। वह लोग तत्काल उसे पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नवरात्र व्रत था कैदी हरपाल

हत्या की कोशिश में सजा काट रहे हरपाल ने नवरात्र के पूरे नौ दिन का व्रत रखा था। पहले दिन उसकी तबीयत ठीक रही थी। दूसरे दिन भी उसने सुबह नाश्ता किया था। इसे बाद पेशी पर गया था। लेकिन गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ गई।

जेलर रणंजय सिंह ने बताया क‍ि हत्या की कोशिश के मामले में सात साल की सजा काट रहा था। एक अन्य मामले में उसे पेशी पर ले जाया गया था। तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय म्याऊं में उसकी मृत्यु हो गई। अभी तक तो हार्ट अटैक मृत्यु की वजह लग रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.