Move to Jagran APP

Ayodhya ShriRam Mandir: उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग का किया आह्वान

Ayodhya ShriRam Mandir उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट में चित्र के जरिए मंदिर निर्माण के स्वरूप की जानकारी भी दी है। बताया कि श्रीराम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। इसके बनने में तीन साल का समय लगेगा। इस मंदिर में पांच गुंबद होंगे। 360 पिलर इसमें बनाए जाएंगे।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:22 AM (IST)
Ayodhya ShriRam Mandir: उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग का किया आह्वान
यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्‍या श्रीराम मंदिर निर्माण में लोगों के सहयोग की अपील की है।

प्रयागराज, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य मंदिर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए देश भर में आर्थिक सहयोग भी जुटाया जाएगा। विहिप और आरएसस के स्वयंसेवक इस मुहिम को धार दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर सहयोग की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि श्रीराम लला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए आप सभी अपना आर्थिक योगदान करें। चित्र के जरिए बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह की टोली आप के घर आएगी। इच्छानुसार सहयोग करें।

loksabha election banner

161 फीट ऊंचा होगा श्रीराम मंदिर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्वीट में चित्र के जरिए होने वाले मंदिर निर्माण के स्वरूप की जानकारी भी दी है। बताया है कि श्रीराम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा। इसके बनने में तीन साल का समय लगेगा। इस मंदिर में पांच गुंबद होंगे। 360 पिलर इसमें बनाए जाएंगे। चित्र के जरिए यह भी बताया है कि मंदिर में रंग मंडप, नृत्य मंडप, कुदु मंडप, गर्भ गृह कहां-कहां होगा। मंदिर की सीढिय़ों की चौड़ाई 16 फीट होगी। इस मंदिर के निर्माण में सिर्फ नींव में दो लाख ईंटों का प्रयोग होगा। इन सभी ईंटों पर श्रीराम लिखा रहेगा। यह मंदिर दस एकड़ में बनेगा। यदि मंदिर परिसर की बात करें तो यह 57 एकड़ में फैला होगा।

गांव से लेकर शहर तक निकलेंगी टोलियां

विहिप प्रवक्ता अश्वनी मिश्र ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए टोलियां शहर से लेकर गांव तक जाएंगी। प्रत्येक घर में संपर्क करेंगी। हर घर से जन सहयोग लेने का प्रयास रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.