Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : भूमिपूजन पर राममय हुई संगम नगरी, लहराए भगवा ध्वज

आरएसएस कार्यालय (गंगा धाम) झूंसी में सह प्रांत प्रचार प्रमुख अंबरीष की देख रेख में टीकरमाफी आश्रम के 21 दंडी संन्यासियों को भोग-प्रसाद कराया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : भूमिपूजन पर राममय हुई संगम नगरी, लहराए भगवा ध्वज
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : भूमिपूजन पर राममय हुई संगम नगरी, लहराए भगवा ध्वज

प्रयागराज,जेएनएन।  अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ तो मंदिर आंदोलन का केंद्र रही संगम नगरी भी उल्लास से सराबोर हो उठी। माहौल राममय हो गया। कई जगह भगवा ध्वज लहराता नजर आया। सुबह से ही जगह-जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा वाचन के अलावा रामचरित मानस का पाठ हुआ। लोगों ने प्रसाद स्वरूप लड्डू भी बांटा। कोरोना के चलते भीड़ नहीं जुटाई गई, लेकिन भक्तिभाव का प्रदर्शन किया। कटरा, मम्फोर्डगंज, राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस सहित कई इलाकों में लोगों ने अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाए। प्रमुख बाजारों में भी केसरिया पताकाएं लहराती दिखीं। श्रृंगवेरपुर घाट पर रात में दीपदान का आयोजन देखते ही बना। 

loksabha election banner

वेदपाठी बटुकों ने राम रक्षा स्तोत्र का किया पाठ

श्री धर्म संघ संस्कृत विद्यालय शिवकुटी में आचार्य विष्णु पंत के नेतृत्व में वेदपाठी बटुकों ने राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने के साथ ही श्री राम जय राम का जाप किया। इसमें बृजेश चैतन्य, अजय शुक्ल, शिवनंदन मिश्र, सूरज पांडेय आदि ने भाग लिया। विहिप कार्यालय केसर भवन में सुंदरकांड के साथ ही भजन संध्या हुई। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ राजेश केसरवानी, राजू पाठक, सुभाष वैश्य, विवेक मिश्र, कार्यालय प्रमुख सुनील कुमार, अश्वनी मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे। भूमि पूजन के उपलक्ष्य में ओमकारेश्वर मंदिर कीडगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।

मंदिर में पूजापाठ कर जय श्री राम का उद्घोष

आरएसएस कार्यालय (गंगा धाम) झूंसी में सह प्रांत प्रचार प्रमुख अंबरीष की देख रेख में टीकरमाफी आश्रम के 21 दंडी संन्यासियों को भोग-प्रसाद कराया गया। विभाग संघचालक रमेश दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता त्रिवेणी लाल श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, संतोष शुक्ला, अनिल पांडेय, रमेश दुबे आदि इस मौके पर मौजूद रहे। लाल बिहारा कॉलोनी प्रीतम नगर में उत्साही लोगों ने मंदिर में पूजापाठ कर जय श्री राम का उद्घोष किया। प्रेमचंद्र केसरवानी, पार्षद अमरजीत सिंह, राकेश जैन, चंद्रशेखर ओझा, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, संजय कुशवाहा, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुभाष वैश्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

चौराहों पर हुई आकर्षक सजावट

भक्ति रस में गोते लगा रही संगम नगरी के तमाम चौराहों को मंगलवार शाम ही सजा दिया गया था। बिजली के झालर लगाने के साथ ही केसरिया ध्वज भी लगाए गए थे। कटरा में नेतराम चौराहा, जगराम चौराहा, निगम चौराहा, मम्फोर्डगंज का फव्वारा चौराहा, सिविल लाइंस स्थित तुलसी चौराहा, स्वामी विवेकानंद चौराहे पर आकर्षक सजावट देखते ही बनी।

तीर्थ पुरोहित महासंघ ने किया दुग्धाभिषेक

विश्व हिंदू परिषद से जुड़े अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ ने भूमिपूजन के उपलक्ष्य में राम घाट पर मां गंगा का षोडशोपचार पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। श्री राम मंदिर के मॉडल का भी पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री अमित आलोक पांडेय, नरेंद्र पांडेय, आलोक शर्मा, शैलेंद्र पांडेय, संतोष शर्मा, रेनू मिश्रा, विक्रम तिवारी, दिलीप तिवारी, रवि दुबे, गोविंद मिश्रा, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने ऑनलाइन किया सुंदरकांड का पाठ

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाओं से पूर्व प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने विद्यार्थियों को बधाई दी। फिर सुंदरकांड का पाठ हुआ। कक्षाओं का समापन होने के बाद भजन गाए गए। आयोजन में सत्य प्रकाश पांडेय, रमेश चंद्र मिश्रा, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, रिचा गोस्वामी, अर्चना राय, चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव आदि की भूमिका सराहनीय रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.