Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के प्रति किया गया जागरूक, छठ पूजन के दौरान प्रयागराज के स्‍नान घाट पर जुटे थे लोग

पूर्वांचल विकास एवं छठ पूजा समिति की ओर से छठ महापर्व पर विशेष इंतजाम संगम घाट पर किया गया था। इस दौरान घाट पर आने वाले लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया गया। श्रद्धालुओं में समिति के पदाधिकारियों ने सैनिटाइजर और मास्क का वितरण भी किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:26 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:26 AM (IST)
कोरोना वायरस के प्रति किया गया जागरूक, छठ पूजन के दौरान प्रयागराज के स्‍नान घाट पर जुटे थे लोग
प्रयागराज में संगम तट पर छठ पूजन के दौरान कोरोना के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया था।

प्रयागराज, जेएनएन। छठ महापर्व के चलते जिले भर में यमुना व गंगा नदी के किनारे विशेष इंतजाम किए गए थे। संगम स्थल पर एक अलग ही इंतजाम किया गया है। यहां पहुंचने वाले श्रद्वालुओं के लिए कोरोना वायरस के प्रति भी जागरूक किया गया। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही मास्‍क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया था।

loksabha election banner

पूर्वांचल विकास एवं छठ पूजा समिति की ओर से छठ महापर्व पर विशेष इंतजाम संगम घाट पर किया गया था। इस दौरान घाट पर आने वाले लोगों को वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया गया। श्रद्धालुओं में समिति के पदाधिकारियों ने सैनिटाइजर और मास्क का वितरण भी किया। साथ ही उन्‍हें फिजिकल डिस्‍टेंसिंग यानी शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। हालांकि महामारी के चलते समिति द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस बार वह सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जा सका, जो हर वर्ष आयोजित होता रहा है।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कोविड-19 के चलते छठ मैया का पूजन और उनकी दिव्यता का बखान भव्यता के साथ नहीं हो पाया। इसका श्रद्वालुओं को प्रत्येक वर्ष बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्‍होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुये समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ यहां पहुंचने वाले श्रद्वाुलुओं की सहायता की गई। उन्होंने बताया कि कमिश्नर एन रमेश, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी और डीआईजी केपी सिंह, नगर आयुक्त सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिला, की हम संगम तट पर छठ पर्व को सकुशलता पूर्वक मना रहे हैं। शासन के सहयोग से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि महामारी के चलते बच्चों और वृद्धों से अपील की गई थी कि छठ पूजा के लिए घरों से न निकलें। लोगों ने उस अपील को माना भी, जिससे कोविड-19 के प्रति प्रयागवासियों में एकजुट नजर आई। समिति अध्यक्ष अजय राय ने अफसरों के साथ प्रयागवासियों के प्रति आभार जाताया। शनिवार को समिति के पूजा पंडाल में आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शेषनाथ सिंह, सुदामा सिंह, सुरेश यादव, संदीप मिश्रा, सत्येंद्र पांडे, बबलू पांडे, अनिल यादव, अखिलेश, अक्की, अखिलेश पांडे, शुभम पांडे, निखिल सिंह, हिला, कृष्णा नन्द तिवारी, शंकर प्रसाद मिश्रा, जगदम्बा नंद दुबे, जयकिशन सिंह, राजेश पाण्डेय, बृजेश सिंह, बच्चा सिंह, कृष्णानंद तिवारी जय किशन सिंह शंकर प्रसाद मिश्रा जगदेव आनंद दुबे राजेश पांडे बृजेश सिंह बच्चा सिंह अमन सिंह यादव करण कुमार मिंकी सिंह सुनील कुमार, अमर सिंह यादव, आरके सिंह, मो नन्हें खां आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.