Move to Jagran APP

तलाक नहीं होने पर पत्‍‌नी ने दी थी कत्ल की सुपारी

होम्योपैथी डॉक्टर गुरु सागर जायसवाल से तलाक नहीं होने पर उसकी ही पत्‍‌नी सीमा ने अपने आशिक गर्वमेंट प्रेस कर्मी सुनील के साथ मिलकर कत्ल की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं पत्‍‌नी ने हत्या की सुपारी भी पांच लाख रुपये में दे दी। इसके बाद शूटरों ने डॉक्टर पर दिनदहाड़े फाय¨रग की, लेकिन डॉक्टर बच गए। होम्योपैथी डॉक्टर गुरु सागर जायसवाल से तलाक नहीं होने पर उसकी ही पत्‍‌नी सीमा ने अपने आशिक गर्वमेंट प्रेस कर्मी सुनील के साथ मिलकर कत्ल की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं पत्‍‌नी ने हत्या की सुपारी भी पांच लाख रुपये में दे दी। इसके बाद शूटरों ने डॉक्टर पर दिनदहाड़े फाय¨रग की, लेकिन डॉक्टर बच गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:07 PM (IST)
तलाक नहीं होने पर पत्‍‌नी ने दी थी कत्ल की सुपारी
तलाक नहीं होने पर पत्‍‌नी ने दी थी कत्ल की सुपारी

जासं, इलाहाबाद : होम्योपैथी डॉक्टर गुरु सागर जायसवाल से तलाक नहीं होने पर उसकी ही पत्‍‌नी सीमा ने अपने आशिक गर्वमेंट प्रेस कर्मी सुनील के साथ मिलकर कत्ल की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं पत्‍‌नी ने हत्या की सुपारी भी पांच लाख रुपये में दे दी। इसके बाद शूटरों ने डॉक्टर पर दिनदहाड़े फाय¨रग की, लेकिन डॉक्टर बच गए।

prime article banner

शिवकुटी पुलिस व क्राइम ब्रांच ने मामले में मम्फोर्डगंज निवासी विवेक पाल और नवाबगंज के सुनील कुमार पासी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्टल, कारतूस, 90 हजार रुपये और बाइक बरामद हुई है। जबकि डॉक्टर की पत्‍‌नी सीमा व शिवकुटी के शूटर अन्नू व सिम्पी पासी अभी फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। शुक्रवार दोपहर एसएसपी नितिन तिवारी, एएसपी सुकीर्ति माधव व सीओ आलोक मिश्रा ने अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि नवाबगंज के मूल निवासी डॉक्टर गुरु सागर जायसवाल शंकरघाट तेलियरगंज के पास रहते हैं। मुहल्ले में ही उनका क्लीनिक है और करीब एक लाख रुपये हर माह कमाते हैं। गुरुवार दोपहर डॉक्टर सिविल लाइंस से घर लौट रहे थे, तभी तेलियरगंज में बाइक सवार दो बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। किसी तरह वह बच गए तो थाने पहुंचकर अपनी पत्‍‌नी सीमा व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। क्योंकि पत्‍‌नी पहले भी कई बार हत्या की धमकी दे चुकी थी और कुछ साल पहले वह पति को छोड़कर नवाबगंज चली गई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। इसके बाद सुनील व विवेक को दबोच लिया गया। पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर की पत्‍‌नी से उसका करीब पांच साल से संबंध था। डॉक्टर और उसकी पत्‍‌नी में मतभेद था और झगड़ा भी होता था। सुनील पहले टेंपो चलाता था, लेकिन पिता की मौत के बाद उसे गर्वमेंट प्रेस में नौकरी मिल गई। इस पर परिजन उसकी शादी की तैयारी करने लगे, लेकिन जब सुनील ने सीमा से इसकी चर्चा की तो उस पर शादी का दबाव बनाया और मना करने पर फंसाने की धमकी दी। इस पर सुनील ने तलाक होने पर ही शादी की बात कही। तब सीमा ने कहा कि मेरे जीते हुए तलाक नहीं देगा, लिहाजा उसे रास्ते से हटा दो। इस पर सुनील ने गर्वमेंट प्रेस के कर्मचारी विवेक पाल से बात की तो उसने अपने रिश्तेदार अन्नू व सिम्पी को पांच लाख रुपये में कत्ल की सुपारी दे दी। एडवांस में एक लाख 20 हजार दिए गए बाकी पैसा काम के बाद देने को कहा गया। एसएसपी ने यह भी बताया कि एक सप्ताह से हत्या की योजना बनाई जा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.