Move to Jagran APP

विवाहिता को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विवाहिता को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। जेवर भी लूट लिए। महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 04:12 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 04:12 PM (IST)
विवाहिता को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
विवाहिता को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

प्रयागराज : प्रतापगढ़ जनपद के देवसरा थाना क्षेत्र से विवाहिता को अगवा कर कार सवार लोगों ने जेवर लूटकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के दौडऩे पर कार सवार लोग विवाहिता को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने ससुराल प्रयागराज जाने के लिए विवाहिता को बस पर बैठा दिया। यहां नगर कोतवाली पहुंचकर महिला ने शिकायत की।

loksabha election banner

 देवसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता शनिवार सुबह आठ बजे अपने दुधमुंहे बेटे का इलाज कराने पैदल दयालगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में शिव मंदिर के पास कार सवार तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया। जेवर लूटकर महिला को पट्टी क्षेत्र के एक जंगल में ले गए। वहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी के आने की आहट पाकर विवाहिता ने शोर मचा दिया। इतने में ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख कार सवार लोग विवाहिता को छोड़कर भाग गए।

 महिला ने ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। कहने लगी कि वह अब बच्चे का इलाज कराने दयालगंज नहीं जाएगी, बल्कि वह अपने ससुराल प्रयागराज जाना चाहती है। इस पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर आने वाली बस पर उसे बैठा दिया। भंगवा चुंगी पर बस कंडक्टर ने उसे उतार दिया। महिला चुंगी पुलिस चौकी पर पहुंची और घटना की जानकारी दी। चौकी से उसे कोतवाली भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला के मायके वालों को बुलाकर उसके घर भेज दिया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की ड्यूटी पर थे, उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.