विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atique Ahmed: माफिया अतीक अहमद ने कबूला- ISI और लश्कर-ए-तैयबा से मेरे सीधे संबंध, हथियारों की मुझे कमी नहीं

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 13 Apr 2023 08:21 PM (IST)

Atique Ahmed- उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट के अनुसार माफिया ...और पढ़ें

माफिया से नेता बने अतीक अहमद के दिन काफी बुरे चल रहे हैं।
माफिया से नेता बने अतीक अहमद के दिन काफी बुरे चल रहे हैं।

प्रयागराज, एएनआई। माफिया से नेता बने अतीक अहमद के दिन काफी बुरे चल रहे हैं। उम्र कैद की सजा के बाद उसके बेटे का एनकाउंटर हो गया। इसी के साथ यह भी खबर सामने आ रही है कि माफिया अतीक का संबंध आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से भी हैं, जो उसे हथियारों की सप्लाई करते हैं। उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट के अनुसार, माफिया अतीक ने खुद इस बात को स्वीकार किया है। 

उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को अतीक और अशरफ को पेश किया। दोनों पर प्रकरण की साजिश रचने का आरोप है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अतीक अशरफ को 4 दिन (13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक) की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

...मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है

सुनवाई के दौरान पुलिस ने चार्जशीट जज के सामने प्रस्तुत की। चार्जशीट में दर्ज बयान में अतीक अहमद ने कहा, ‘...मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि पाकिस्तान की आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से मेरे सीधे संबंध हैं। पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब सीमा पर गिराए जाते हैं और लोकल कनेक्शन उन्हें इकट्ठा करते हैं। इसी खेप से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को हथियार मिलते हैं। यदि आप मुझे अपने साथ ले जाएं, तो मैं घटना में उपयोग किए गए उस धन, हथियार और गोला-बारूद को बरामद करने में आपकी सहायता कर सकता हूं’।

आज ही मारा गया अतीक का बेटा

गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी असद अहमद और उसके साथी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस को उनके पास से विदेशी हथियार मिले थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असद एनकाउंटर की घटना के तुरंत बाद ही कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में मुख्यमंत्री ने एनकाउंटर में शामिल 12 सदस्यीय एसटीएफ की टीम की प्रशंसा की। बता दें कि बीते 28 मार्च एमपी एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद और उसका पूरा परिवार संदेह के घेरे में आ गया था। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उसे पहली बार सजा उमेश पाल के अपहरण मामले में हुई है।

असद की मदद करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन लोगों को असद की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि गिरफ्तार हुए जावेद, खालीद और जीशान ने ही उमेश पाल की हत्या करने में असद मदद की थी। जांच के दौरान खालिद और जीशान ने खुलासा किया कि उमेश पाल की हत्या के बाद उन्होंने असद और गुलाम को पनाह दी