Move to Jagran APP

अयोध्या में राम मंदिर बनना ही अशोक सिंहल को सच्ची श्रद्धांजलि : केशव मौर्य

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज में एक चौराहे पर अशोक सिंहल की प्रतिमा लगवाने तथा उनकी स्मृति में शीघ्र ही कुछ और योजनाओं की घोषणा करने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:53 PM (IST)
अयोध्या में राम मंदिर बनना ही अशोक सिंहल को सच्ची श्रद्धांजलि : केशव मौर्य
अयोध्या में राम मंदिर बनना ही अशोक सिंहल को सच्ची श्रद्धांजलि : केशव मौर्य

प्रयागराज : विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की पुण्यतिथि पर विहिप कार्यालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करना ही अशोक सिंहल को सच्ची श्रद्धाजलि होगी। इसके लिए हर हिंदू को तन मन धन से कोशिश करनी होगी।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंहल को राम जन्मभूमि आदोलन का नायक बताया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अशोक सिंहल का सपना था। उनके सपने को जब तक हम लोग पूरा नहीं करते तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने शहर में एक चौराहे पर अशोक सिंहल की प्रतिमा लगवाने तथा उनकी स्मृति में शीघ्र ही कुछ और योजनाओं की घोषणा करने का आश्वासन दिया। कहा कि सिंहल जी का सफल नेतृत्व ना होता तो शायद केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार न होती।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि अशोक सिंघल अपने ध्येय और मिशन के प्रति समर्पित थे। उनके समर्पण के कारण ही परिषद आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसकी लोग कल्पना नहीं कर सकते थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से एकजुटता की अपील की। समारोह में विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत, विहिप नेता मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, राणा कृष्णपाल, संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार जी त्रिपाठी, शिवनंदन गुप्ता आदि रहे। संचालन उमेश भट्ट व आभार ज्ञापन आनंद श्रीवास्तव ने जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.