Move to Jagran APP

Amrit Mahotsav: प्रयागराज में 14 अगस्‍त को BJP का मौन जूलूस, दिखेगा देश के विभाजन का दर्द

Amrit Mahotsav भाजपा प्रयागराज महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा की तरफ से निकलने वाले मौन जुलूस में सभी सात मोर्चा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी शमिल होंगे। आम लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह सिर्फ पार्टी का आयोजन नहीं आज जनमानस का आयोजन है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:57 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:57 AM (IST)
Amrit Mahotsav: प्रयागराज में 14 अगस्‍त को BJP का मौन जूलूस, दिखेगा देश के विभाजन का दर्द
Amrit Mahotsav: अमृत ​​महोत्सव के तहत भाजपा 14 अगस्त को प्रयागराज में मौन जुलूस निकालकर विभाजन स्मृति दिवस मनाएगी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता।  इन दिनों देशभर में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। 11 से 17 अगस्त तक के कार्यक्रमों की सूची जारी की गई है। इसी क्रम में भाजपा (BJP) ने 14 अगस्त को विभाजन स्मृति दिवस दिवस (Partition Memorial Day) मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि जुलूस के दौरान कोई नारेबाजी नहीं की जाएगी। सभी लोग शांत रहेंगे। उनके हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां भी रहेंगी। संगठन ने स्लोगन का भी निर्धारण कर दिया है। तिरंगा के अतिरिक्त जुलूस में कोई ध्वज प्रयोग नहीं किया जाएगा। यहां तक कि भाजपा का झंडा भी नहीं रहेगा। प्रस्तुत है आयोजन को लेकर तय किए गए प्रमुख बिंदु।

loksabha election banner

सभी मंडल अध्यक्षों को भेजे गए निर्देश

- शाम 5.30 बजे आधे घंटे का मौन जुलूस निकलना है।

- किसी प्रकार के नारों का प्रयोग नहीं होगा।

- जिले से नियुक्त नेतागण अनिवार्य रूप् से प्रतिभाग करेंगे।

- मंडल के सभी पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल होना जरूरी है।

- जूलूस में जो बैनर रहेगा उसमें मंडल का नाम भी शामिल करना होगा।

तख्तियों पर लिखे जाने वाले स्लोगन

- लाखों ने गंवाई जान, करोड़ों हुए बर्बाद। विभाजन की विभीषिका को रखना याद।

- 14 अगस्त को विभाजन की आई थी आंधी। नफरत और हिंसा ने तब मचाई थी तबाही।

- मजहब के नाम पर हुआ था देश का बंटवारा। विभाजन की विभीषिका ने करोड़ों को उजाड़ा।

- करोड़ों उजाड़े गए अपने चमन से, लाखों ने गंवाई जान अपने वतन में। बंटवारे ने छीना हर कुछ, हर किसी से, इंसान मरा और लूटा विभाजन की कहर से।

- बंटवारे के दर्द को भुलाने नहीं देना। 14 अगस्त फिर से दुहराने नहीं देना।

- नफरत और हिंसा का जब फैलाया जहर। बंटवारे की तबाही थी, बर्बादी का मंजर।

- बंटवारे के इतिहास से हमे लेना है सबक। इंसानों पर टूटे फिर कभी न ऐसा कहर।

-बंटवारे का यह संदेश। फिर न बंटेगा भारत देश।

- राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता सर्वोपरति।

- मानवता की यह चित्कार। विभाजन हमें नहीं स्वीकार।

- आओ मिलकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य रखने की शपथ लें। भारत माता की जय! वंदे मातरम।

- देश नहीं झुकने देंगे, फिर देश नहीं बंटने देंगे।

- मजहब के नाम पर नफरत और हिंसा। विभाजन की विभीषिका में बंट गया इंसा।

- एक भारत श्रेष्ठ भारत।

- सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास, सब का प्रयास।

क्‍या कहते हैं भाजपा महानगर अध्‍यक्ष : भाजपा प्रयागराज महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा की तरफ से निकलने वाले मौन जुलूस में सभी सात मोर्चा के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी भी शमिल होंगे। आम लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। यह सिर्फ पार्टी का आयोजन नहीं, आज जनमानस का आयोजन है।

बोले, यमुनापार जिलाध्‍यक्ष : भाजपा प्रयागराज के यमुनापार जिलाध्‍यक्ष विभवनाथ भारती ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के लिए बूथ और मंडल स्तर की बैठक हो चुकी है। सामान्य लोगों को इस अभियान में जोड़ा जा रहा है। कई जगहों पर प्रात:काल प्रभातफेरी भी निकलेगी। उसके बाद शाम को मौन जुलूस निकाला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.