सदा सलामत रहे मेरा सजना, निर्जला व्रत रख की कामना
पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सबसे कठिन निर्जला व्रत करवा चौथ बुधवार को रखा। देर शाम चंद्रोदय के उपरांत चलनी से चंद्रमा का दर्शन कर तथा उन्हें अर्ध्य देने के उपरांत पति के हाथों से दिए जल से व्रत का पारण किया।
सहसों : पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने सबसे कठिन निर्जला व्रत करवा चौथ बुधवार को रखा। देर शाम चंद्रोदय के उपरांत चलनी से चंद्रमा का दर्शन कर तथा उन्हें अर्ध्य देने के उपरांत पति के हाथों से दिए जल से व्रत का पारण किया। इस अवसर पर व्रती महिलाएं प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होने के पश्चात घरों व मंदिरों में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। दिनभर निर्जला व्रत रख शाम को नए परिधान तथा आभूषण धारण कर चंद्रदर्शन कर चंद्रमा को सोलह श्रृंगार अíपत कर पूजा-अर्चना की।
करवा चौथ पर्व के अवसर पर सहसों, बाबूगंज, चिरौड़ा इफको सहित अन्य बाजारों में बुधवार को भी काफी चहल-पहल रही। महिलाएं एवं युवतियां तथा नवविवाहिताओं ने भोर में स्नान कर विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती व देवाधिदेव गणेश था काíतकेय महराज की उपासना के साथ व्रत को आरंभ किया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने सायं काल पुन: स्नानादि कर चन्द्रोदय के पश्चात भगवान चन्द्रमा का दर्शन कर विधि विधान से अराधना की। विविध पूजा की सामग्रियों को अíपत कर चलनी से चंद्रदेव का दर्शन कर पति के हाथों से दिया गया जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इसके बाद तथा सास-ससुर व बडे़-बुजुर्गों का चरण स्पर्श किया। पतियों ने भी रखा निर्जला व्रत
अभी तक तो पत्नियां ही करवा चौथ व्रत रहती थीं। अब पुरूष भी महिलाओं की भांति पत्नियों के दीर्घायु के लिए व्रत रखा। इसका उदाहरण फूलपुर के सराय अब्दुल मलिक गांव निवासी शिक्षक मिथिलेश यादव ने पेश किया। मिथिलेश ने भी दिन भर निर्जला व्रत रखा तथा शाम को पत्नी सुमन यादव के साथ विधि-विधान से पूजा किया। दोनों साथ-साथ व्रत का पारण किए। इसी प्रकार जोगिया शेखपुर निवासी संतोष कुमार मिश्र अपनी पत्नी पूनम मिश्रा के साथ दिन भर व्रत रखकर शाम को आराधना किया।